रायपुर। ऑन लाईन शराब बिक्री के पहले ही दिन लोगों ने रिकार्ड तोड़ शराब की खरीदी की। दिनभर में 1 लाख से अधिक लोगों ने शराब खरीदने के लिए एप में रजिस्ट्रेशन कराया है। एक समय तो ऐसा भी आय जब ओव्हर क्राउड के कारण आबकारी का एप ही क्रैश हो गया था जिसे बाद में सुधार करके फिर से बुकिंग शुरू की गई।
सरकार के ऑन लाईन शराब बिक्री का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। लॉक डाउन के कारण लोगों को मन चाही शराब नही मिल रही थी। जो मिल रही थी उसमें क्वालिटी नहीं थी। ऊपर से दुगनी कीमत पर खरीदना पड़ रहा था। यही कारण है कि आज सुबह 9 बजे से लोगों ने सरकार की तरफ से जारी CSMCL ऑनलाइन ऐप पर शराब के लिए ऑर्डर करना शुरू कर दिया। करीब 2 घंटे के भीतर ही इतने ऑर्डर आ गए कि ऐप क्रैश हो गया। ऐप का सर्वर अचानक हुए अधिक संख्या में डाउनलोड और ऑर्डर बुकिंग को एक साथ झेल न सका। बाद में लोग ऑर्डर करने के लिए जूझते रहे। कंपनी के इंजीनियरों ने इसमें जरूरी सुधार किए तब कहि जाकर फिर से शराब की बुकिंग शुरू हो सकी। विभागीय अधिकारियों की माने तो पहले ही दिन 4 करोड़ 32 लाख रुपए का ऑर्डर कंपनी को मिला। बुकिंग के बाद लगभग 29 हजार से ज्यादा लोगों ने आनलाइन शराब खरीदी। जबकि दिनभर में CSMCL पोर्टल में 1 लाख से ज्यादा लोगों ने शराब की बुकिंग के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले ही दिन मील रिस्पॉन्स को देखते हुए सरकार उत्साहित है। जबकि विपक्षी दलों ने इस कदम को ‘असंवेदनशील’ और ‘गैर-जिम्मेदाराना’ बताया है।
Author Profile

Latest entries
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
