जशपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पूरे होने जा रहा है।लेकिन अब तक उन्होंने अपने चुनावी वादों को पूरा नही किया जिसकी वादाखिलाफी को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर प्रत्येक शक्ति केंद्र मुख्यालय में बीजेपी के दिग्गज नेता प्रदेश में बैठी कांग्रेस सरकार के ढाई वर्षों की विफलता को कार्यक्रम आयोजित कर जन जन तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं।आज जशपुर जिले के भाजपा मंडल तपकरा के अंतर्गत शक्ति केंद्र अंकिरा में आयोजित कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय जी ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर हमला बोला।

छतीसगढ़ की भूपेश बघेल (कांग्रेस) सरकार के नाकामी, वादाखिलाफी को आमजनों तक पहुंचाया। कांग्रेस सरकार के ढाई साल पूरे होने और छत्तीसगढ़ सरकार की विफलताओ को लेकर ग्राम के आमजनों से सवाल किया गया कि क्या प्रदेश की कांग्रेस सरकार cm भूपेश बघेल द्वारा अपने घोषणा पत्र अनुरूप कार्य किया या नही, किसानों का कर्ज माफ 10 दिनों में हुवा या नही,बेरोजगारों को सरकारी नोकरी या बेरोजगारी भत्ता 1500/ रुपये प्रतिमाह मिला या नही, धान का समर्थन मूल्य 2500/ रुपये के हिसाब से मिला या नही एवं अन्य घोषणायें पूरी हुई या नही केंद्र सरकार द्वारा समस्त बीपीएल परिवारों को 5 kg प्रति व्यक्ति प्रति माह चावल दिया जा रहा है जो कि प्रदेश सरकार के मिल रहे चावल से अलग मिलना है वो भी मिल रहा है कि नही और 18 से 44 वर्ष के प्रत्येक व्यक्ति को केंद्र सरकार द्वारा फ्री में टिका दिया जा रहा है वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है इसे सभी लगवाने के लिए भी बताया गया।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा तपकरा मण्डल अध्यक्ष कपिलेश्वर सिंह जी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तेजेश्वरी सिंह जी, चरित्र कुमार दास जी, भाजपा महिला मोर्चा मण्डल तपकरा अध्यक्ष श्रीमती बालकिशोरी पैंकरा जी, श्रीमती अनुज कुमारी पैंकरा जी, मनोज पाण्डेय जी, राजकुमार सिंह जी, हरिनंदन चौहान जी सहित आमजन उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
