सांसद प्रतिनिधि अंकित को मिली भाजयुमो की अहम जिम्मेदारी, बनाये गए जिला उपाध्यक्ष

जशपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय,संगठन महामंत्री पवन साय,युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू,भाजयुमो जिला जशपुर के प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितिन राय व भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित साय की सहमति से भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमन शर्मा ने कल देर रात जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

घोषणा के बाद से जशपुर जिले के युवाओं व पत्थलगांव के नगरवासियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है पत्थलगांव के भाजपा युवा नेता अंकित बंसल को युवा मोर्चा में जिला उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी दी गई है। अंकित बंसल सांसद प्रतिनिधि भी हैं और इससे पहले युवा मोर्चा में ही जिला मंत्री के पद पर कार्य कर चुके है इनकी भाजपा संगठन के प्रति लगन, निष्ठा, समर्पण, सेवा को देखते हुए आज उन्हें जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौपा गया है। जिला उपाध्यक्ष के दायित्व मिलने पर अंकित बंसल ने कहा कि मुझ पर विश्वास करके संगठन ने जो दायित्व दिया है, उसका मैं पूरी निष्ठा, लगन से निर्वहन करूंगा। साथ ही जशपुर जिले के युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा में जोडऩे का अधिक से अधिक प्रयास करूँगा। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर क्षेत्र की जनता एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। भाजपा जिला के वरिष्ठ जन, पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं व नगरवासियों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि निश्चित ही संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से इनके नेतृत्व में युवा मोर्चा की टीम नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *