रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर के दो हुक्का बार मे पुलिस ने छापामार करवाई की है। दोनों हुक्का बार से पुलिस ने दर्जनभर से ज्यादा युवक-युवतियां नशे के हालत में झूमते मीले।

शहर के कई कैफे में नशे का कारोबार देर रात तक जारी है। बीती रात तेलीबांधा इलाके के पेंडुलम और जूक कैफे में पुलिस ने दबिश दी। बताया जा रहा है कि पेंडुलम कैफे में देर रात नशे की पार्टी चल रही थी। सैकड़ों की संख्या में युवक और युवतियां नशे की हालत में कैफे में मिले। शहर के पेंडुलम कैफे से शराब की बोतलें, बीयर और हुक्के मौके से मिले हैं। सिविल लाइन थाना सीएसपी नसर सिद्दीकी तेलीबांधा सब इंस्पेक्टर दिव्या शर्मा के अगुवाई में यह कार्रवाई हुई। कैफे में मालिक विवेक चौधरी के सामने नशे की पार्टी की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर सिविल लाइन थाना सीएसपी नसर सिद्दीकी और दिव्या शर्मा समेत बड़ी संख्या में पुलिस जवान पहुंचकर पार्टी को बंद कराएं हैं। इसी तरह जूक कैफे में देर रात तक नशे की सामग्री शराब, बीयर और हुक्का युवक और युवतियों को खुलेआम परोसी जा रही थी। नशे के कुछ सामान मौके से बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों कैफे पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
