रायपुर। वरिष्ठ विधायक और आदिवासी नेता बृहस्पति सिंह पर हुए हमले गम्भीर रूप ले लिया है। रविवार को स्थानीय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर भतीजे से हमला कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि महाराज है वो मेरी हत्या भी करा सकते है। इस बीच दर्जनभर से ज्यादा विधायक उनसे मिलने पहुंच गए है।
कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा कि मुझे जान का खतरा है। मुझ पर हमले के पीछे मंत्री टीएस सिंहदेव का हाथ है। महाराजा हैं मेरी हत्या करा सकते हैं। हत्या कराने से अगर सिंहदेव मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो उन्हें ये पद मुबारक़ हो। मंत्री सिंहदेव कांग्रेस विधायकों का अपमान करते हैं। बृहस्पति सिंह ने कहा कि विधायक दल की बैठक में जा रहे हैं। सभी विधायकों ने जाना की क्या कुछ घटना हुई है। पीएल पुनिया से अनुरोध करेंगे कि जो मंत्री उनकी छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें बाहर का रास्ता दिखाएं। गुंडागर्दी करने वाले विधायक और मंत्री पर कार्रवाई हो। आदिवासी विधायक हूं, मेरी भी मान सम्मान है। सोनिया और राहुल गांधी से शिकायत कर रहा हूं। विधायक दल की बैठक में अपनी बात रखूंगा। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, विधानसभा अध्यक्ष, विधानसभा उपाध्यक्ष से मैं शिकायत करूंगा। बृहस्पति सिंह ने कहा कि टीएस सिंहदेव अपने परिवार के भतीजे से हमला करवा रहे है। वो कभी भी मेरे ऊपर हमला करा सकते हैं। कोई भी व्यक्ति दहशत औऱ भय फैलाता है, हमला करता है, पार्टी उस पर कार्रवाई करे। पीएल पुनिया के माध्यम से राहुल गांधी को पत्र भेजेंगे। बता दें कि जो विधायक मिलने आए थे, सभी विधायक वरिष्ठ विधायक बृहस्पति सिंह के पक्ष में हैं। सभी उनका साथ दे रहे हैं।
वरिष्ठ आदिवासी नेता और रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति के काफिले पर 24 जुलाई को हमला हुआ था। जानकारी के मुताबिक शहर के बंगाली चौक के पास सुरक्षा कर्मियों के वाहन पर हमला हुआ था। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह कोतवाली थाना पहुंचे थे। जहां मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। इधर मामले पर सरगुजा एसपी अमित कुमार का कहना है कि विधायक के काफिले के पीछे चल रहे वाहन जिसमें विधायक के पीएसओ उनसे कल झगड़ा हुआ था। पुलिस ने धारा 294, 506, 341 और 427 के तहत एफआईआर दर्ज कर 3 लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव और दो अन्य हैं। पुलिस मामले की और गंभीरता से जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
