कोरिया। पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि एक सफेद रंग की स्कार्पियो कमाक MP 18 4214 मे अंग्रेजी शराब भर कर मध्य प्रदेश से बचरापोडी की ओर आ रहा है। स्कार्पियो के आगे-आगे एक सफेद रंग की बिना नम्बर की स्विफ्ट कार भी रास्ते की रेकी करते हुए आ रही है। मुखबिर की सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी खड़गवां विजय सिह ने तीन टीम गठित की, एक टीम भुकभुकी घाट के नीचे, दूसरी टीम थाना खड़गवां के सामने और तीसरी टीम बचरापोड़ी के पास लगाया गया। पुलिस को छकाने के लिए रेकी करने वाली स्वीप्ट कार व शराब से भरी स्कार्पियो वाहन बार-बार जगह व रोड बदलते रहे लेकिन रात करीब 02 बजे रेकी करने वाली स्वीप्ट कार व शराब से भरी स्कार्पियो वाहन बचरापोड़ी से सिरमिना की ओर जाते दिखी। जिसे मेन रोड मुगुम मे घेराबंदी किया गया। स्वीप्ट कार जैसे ही बैरीकेट के पास पहुंची व तेजी से बैक करके पुलिस के उपर गाड़ी को चढ़ाने का प्रयास करते हुए बैरीकेट को तोड़ते हुए भगा इतने मे ही पीछे से शराब से भरी स्कार्पियो वाहन पहुंची। स्कार्पियो बैरीकेट तोड़कर पुलिस के उपर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया और शासकीय पुलिस वाहन को सामने से ठोकर मारकर भागने का प्रयास करने लगा तो पुलिस टीम साहस का परिचय देते हुए वाहन को रोका। तब ड्रायवर गाड़ी से उतर कर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे दौड़ाकर पकड़ा गया। नाम पता पूछने पर ड्रायवर ने अपना नाम रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी निवासी हरदी थाना सिंहपुर जिला शहडोल म0प्र0 का होना बताया। रैकी करने वाली स्वीप्ट कार मे शिवम सिह एवं सौरभ सिह दोनो बुढ़ार मध्य प्रदेश के रहने वाले है। इन्ही के द्वारा अमलई मध्य प्रदेश से शराब गाड़ी मे लोड करवाकर सूरजपुर क्षेत्र मे खपाने के लिए लाया जा रहा था।

स्कार्पियो से 45 पेटी अंग्रेजी गोवा शराब प्रत्येक पाव 180 एमएल का सील बंद हालत मे मध्य प्रदेश की बनी हुई कुल 2250 पाव मात्रा 405 लीटर कीमती करीब 3,00,000 रूपये का एवं पुरानी इस्तेमाली स्कार्पियों वाहन कीमती करीब 10 लाख रूपये का बरामद किया गया। जिसकी कुल कीमती 13 लाख रूपये बरामद किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। आरोपी रमाकांत उर्फ राहुल तिवारी निवासी हरदी थाना सिंहपुर जिला शहडोल म0प्र0 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी खडगवां विजय सिंह, सउनि रामबाबू दोहरे, सउनि आर.एस मरावी, प्रआर. सुखलाल खलखो, आर० जितेन्द्र मिश्रा, सुरेश तिग्गा, संदीप साय, धर्मबेल तिर्की, सुखनंदन केंवट, जशप्रीत सिह, सैनिक विनय श्याम का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
