बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी नौकरी लगाने के नाम पर लगभग दो दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया और लगभग 75 लाख रुपए से ज्यादा की उगाही कर ली। पुलिस ने आरोपियों से फर्जी नियुक्ति पत्र, सील-मुहर, लैपटॉप, नगद राशि के साथ मोबाइल जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार राजा खाण्डे एवं 12 अन्य लोगो ने सकरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि यशवंत सोनवानी नामक व्यक्ति जो अपने आपको स्पेशल ब्राच का इन्सपेक्टर बताता है ने हाईकोर्ट में सहायक ग्रेड 2 व 3 के पद नौकरी लगाने के नाम पे ठगी की है और लाखों रुपए उनसे ले लिए है। शिकायत में सभी ने कहा है की आरोपी ने उनसे अंकसुची, फोटो, आधार कार्ड लेकर लगभग 60 से 65 लाख रूपये की धोखाधडी कर पैसे ले लिये है और उन्हे फर्जी नियुक्ति आदेश दे दिया है। प्रार्थीगण की रिपोर्ट पर आरोपी यशवंत सोनवानी एवं अन्य के विरूद्ध थाना सकरी में अपराध क्रमांक 328/21 धारा 420, 467, 468, 120 बी भा.द.वि. के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
इस बीच आरोपी यशवंत सोनवानी के संबंध में सायबर सेल की एक टीम को आरोपी के राजनांदगांव में होने की जानकारी मिली। सूचना की तस्दीकी हेतु एक टीम राजनांदगांव रवाना किया गया जिसने यशवंत सोनवानी को घेराबंदी कर पकड लिया। आरोपी यशवंत सोनवानी से पुछताछ के साथ ही अन्य आरोपी आशुतोष मिरी को उसके निवास स्थान चुचुहियापारा से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी यशवंत सोनवानी ने बताया कि उसने अपने दोस्त आशुतोष मिरी के साथ मिलकर रामालाईफ सिटी सकरी में गार्ड, ईलेक्ट्रीश्यन की नौकरी करने वाले राजा खाण्डे एवं अजय खाण्डे को हाईकोर्ट में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे ढाई लाख रूपये नगदी व फोन-पे, अकांउट पे के माध्यम से लिया। इसी तरह अजय लहरे से 2 लाख, भुपेन्द्र जांगडे से 2 लाख, मुकेश कश्यप से 1 लाख 20 हजार, युवराज बघेल से 4 लाख 90 हजार सलील भास्कर से 2 लाख 60 हजार, अमरदास कुर्रे से 30 हजार, सुर्या सोनवानी से 2 लाख 50 हजार, कृत कुमार खाण्डे, इन्द्र खाण्डे, विकास सोनवानी से 9 लाख, विजेन्द्र साहू से 3 लाख, लक्ष्मीनारायण साहू से 3 लाख, हिमांशु सोनवानी से 3 लाख 50 हजार, दिलेश्वर भारद्वाज से 3 लाख, दिलहरण बंजारे से 3 लाख 50 हजार, विजय कौशिक से 6 लाख 50 हजार, आशीष राजपूत से 4 लाख 50 हजार, राकेश से 1 लाख 50 हजार, जोस्वा जाॅन से 6 लाख 80 हजार, जुलियट दास व अमन सिंह से 10 लाख, विपीन से 2 लाख 70 हजार रूपये लिया। सभी लोगो को छत्तीसगढ हाईकोर्ट बिलासपुर में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर धोखाधडी कर 70 से 75 लाख रू. की वसूली की है।
आरोपी ने नियुक्ति पत्र तैयार करने के लिए उच्च न्यायालय के कार्मिक अधिकारी का एक फर्जी मुहर एवं फर्जी सील भी तैयार किया। इसके अलावा न्यायालय के नाम एवं तत्कालिक रजिस्ट्रार जनरल के नाम एवं हस्ताक्षर से तैयार नियुक्ति पत्र को स्कैन कर अपने घर पर रखना बताया। आरोपी यशवंत सोनवानी से फर्जी तरिके से तैयार नियुक्ति आदेश पत्र, दस्तावेज, फर्जी परिचय पत्र, नकली सील मूहर, दस्तावेज तैयार हेतु प्रयुक्त लैपटाॅप एवं सैमसंग मोबाईल नगदी रकम लगभग 15 लाख रूपये एवं आरोपी आशुतोष मिरी से 55 हजार रूपये नगद बरामद किया गया है।
नाम गिरफ्तार आरोपी
01. यशवंत सोनवानी पिता संतोष सेानवानी उम्र 23 वर्ष सा. ग्राम पोंछ थाना बलौदा जिला जांजगीर-चाम्पा हाल मु. रामा लाईफ सिटी मकान नम्बर डी-57 थाना सकरी।
02. आशुतोष मिरी उर्फ सोनू पिता संतोष मिरी उम्र 22 वर्ष सा. गणेश नगर चुचुहियापारा थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
बिलासपुरApril 5, 2026कंस्ट्रक्श कंपनी के आफिस में जुआरियों की महफिल, देखिए कैसे कान पकड़कर खड़े है…
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
