रायपुर। कांग्रेस विधायक पर हमले को लेकर शुरू हुई कलह थमने का नाम नही ले रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अपनी ही सरकार से नाराज होकर सदन छोड़कर बाहर निकल गए। मंत्री ने जांच के आदेश नहीं देने तक सदन आने से इनकार कर दिया है। सिंहदेव ने अपने बंगले में भी टाला जड़ दिया है। लेकिन दिल्ली से फोन आने पर वो मुख्यमंत्री से मिलने वापस भी लौट गए।

विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया। टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे। बंगले में प्रवेश करते ही उन्होंने बंगले में ताला लगवा दिया और किसी को भी बंगले के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है. सदन के बाहर और बंगले में भी मीडिया कर्मियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश, लेकिन उन्होंने किसी से भी कोई बात नहीं की। अब टीएस सिंहदेव के बंगले के बाद मीडियाकर्मियों का जमावड़ा है और सभी को उम्मीद है कि बाबा बाहर आकर मीडिया से बात करेंगे। जानकारी के मुताबिक बिलासपुर विधायक शैलेश पांडेय अंदर मौजूद है।

00 कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला
23 जुलाई की देर रात कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था। कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की थी। हमले में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के रिश्तेदार का नाम सामने आया था। इस मामले में सरगुजा पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं विधायक ने आरोप लगाया था कि पार्टी का एक गुट उनसे नाराज है, जिसकी वजह से यह हमला कराया गया।
बृहस्पति सिंह ने कहा था कि बीते दिनों उन्होंने बघेल की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह बयान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को पसंद नहीं आया और बाद में उनके काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री से उनकी जान को खतरा है। इन आरोपों को लेकर सिंहदेव ने कहा था कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र और राज्य के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। वह इस पर कोई बयान नहीं देंगे।
टीएस सिंहदेव ने कार्रवाई की मांग की थी
घटना पर टीएस सिंहदेव ने पुलिस से कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। सिंहदेव ने कहा था कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
