रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे खेतिहर मजदूरों को हर साल 6 हजार रुपए देने की घोषणा की है जिनके पास कोई कृषिभूमि नही है। इसके लिए सरकार ने 2 सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में भूमिहीन खेतिहर मज़दूर न्याय योजना की घोषणा करते हुए प्रति परिवार छह हज़ार रुपये देने की बात कही। देश में अपनी तरह की पहली योजना के लिए सरकार ने 200 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा है। भूपेश बघेल ने इसके पहले अनुदान मांग पर चर्चा के दौरान बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि जिसके चेहरे के बूते चार बार चुनाव लड़ा गया हो, अब प्रभारी आकर यह कह दें कि विकास के बूते चुनाव लड़ा जाएगा। यह सुनकर मुझे बहुत दुःख हो रहा है कि बीजेपी के पास छत्तीसगढ़ में नेतृत्व करने के लिए कोई नेता नहीं बचा।
उन्होंने कहा कि जब से पुरंदेश्वरी प्रभारी बनी है, तब से लाइन लेंथ बिगड़ गया है। जब से शिवप्रकाश, पुरंदेश्वरी, नितिन नवीन आकर बैठक ले रहे हैं। खूब बत्ती पड़ रही है। केंद्रीय मंत्रिमंडल का गठन हुआ तो हमने सोचा था कि हमारे डॉक्टर साहब का नम्बर लगेगा, लेकिन नम्बर नहीं लगा और तो और जब नेता नहीं मिले तो रिटायर्ड अधिकारी को मंत्री बना दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
