नई दिल्ली। अम्बाला रेंज की IG भारती अरोड़ा ने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति देने के लिए आवेदन की है। उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि वो अब मीरा, कबीरदास और चैतन्य महाप्रभु की तरह कृष्ण की भक्ति में लीन होना चाहती है। इसलिए उन्हें सेवा से मुक्त किया जाय।

18 फरवरी, 2007 को जब दिल्ली से अटारी जा रही रेलगाड़ी में बम धमाका हुआ था उसकी जांच में हरियाणा कैडर की आईपीएस और तत्कालीन एसपी (रेलवे पुलिस) भारती अरोड़ा ने अहम भूमिका अदा की थी। वहीं भारती अरोड़ा अब अंबाला रेंज की आईजी हैं लेकिन अब वह आगे की अपनी जिंदगी कृष्ण भक्ति में बिताना चाहती हैं और इसी कारण उन्होंने सरकार से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति मांगी है। उनका आवेदन फिलहाल विवेचनाधीन बताया जा रहा है। 50 साल की भारती अरोड़ा की सेवा के अभी 10 साल बचे हैं लेकिन वह वीआरएस लेना चाह रही है। भारती ने इसके लिए 24 जुलाई को डीजीपी को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने पुलिस की नौकरी को गर्व और जुनून से भरा बताया है। भारती ने अपने आवेदन में लिखा है कि वह आगे की जिंदगी कृष्ण की सेवा करते हुए धार्मिक तरीके से बिताना चाहती हैं। वह चैतन्य महाप्रभु, कबीरदास और मीराबाई की तरह कृष्ण भक्ति में लीन होना चाहती है। आईपीएस भारती अरोड़ा ने सरकार से तीन महीने के नोटिस पीरियड से भी छूट देने की विनती की है।
00 कार्यशैली को लेकर लगातार रही चर्चित
1998 बैच की आईपीएस अधिकारी भारती अरोड़ा समझौत ब्लास्ट केस से लेकर कई मामलों में सुर्खियां बंटोर चुकी हैं। उन्होंने 2009 में तत्कालीन भाजपा विधायक (वर्तमान में हरियाणा के गृहमंत्री) अनिल विज को गिरफ्तार किया था। वह अपनी नौकरी के दौरान जहां भी तैनात रही उनकी कार्यशैली ने वहां खूब सुर्खियां बंटोरी। भारती अरोड़ा के पति आईपीएस विकास अरोड़ा भी हरियाणा कैडर के अधिकारी हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
