कोरबा। पाली ब्लाक के नानपुलाली गांव में हृदय विदारक घटना सामने आई है। यह एक महिला अपने दो माह की बच्ची को लेकर नाला पर कर रही। इसी दौरान महिला का पैर फिसला और बच्ची हाथ से गिरकर नाले में बह गई। तीन दिन की मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची का शव बरामद किया है।


मिली जानकारी के अनुसार नानपुलाली के आश्रित ग्राम कछारपारा के रहने वाले विनोद कुमार की पत्नी बुधवार को अपनी दो वर्षीय बेटी तान्या के साथ नदी पार कर रही थी। इस दौरान गुंजन नाले में तेज बहाव के कारण माँ का पैर फिसल गया और मासूम तान्या हाथ से छिटककर नाले में बह गई। नाले में गिरते ही कोहराम मच गया। बच्ची की मां चिल्ला -चिल्लाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई। आसपास के लोग भी तत्काल नाले में उतरकर बच्ची को तलाशने लगे। इसी बीच इसकी सूचना डायल 112 के कर्मियों को दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब से पुलिस सहित स्थानीय एवं प्रशासन की टीम बच्ची की खोजबीन कर रही थी। लगातार तीन दिन की खोजबीन के बाद लब्दा गांव के तट पर मृत तान्या का शव बरामद किया गया। पुलिस ने बच्ची का शव बरामदकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजन को सौप ढिया गया है। बच्ची के नाले में गिरने के बाद पूरे गांव में मातम फैला हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
