कोरबा। पुलिस हिरासत में वारंटी की मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी समेत 6 लोगों को लाइन अटैच कर दिया है। स्थाई वारंट की टीम ने एक समन के मामले में श्यांग क्षेत्र के दो युवक को हिरासत में लिया था। जिसमें से एक कि मौत हो गई थी।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक स्थाई वारंटी सिंगलु राम पिता मनी राम धौराहांटी अमलडीहा तितरडाड थाना श्यांग व एलोंग निवासी हंसराम राठिया के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत वारंट जारी हुआ था। दोनो वारंटियों को स्थाई वारंट टीम के नेतृत्व कर्ता सहायक उप निरीक्षक माधव प्रसाद तिवारी एवम हमराह मनोज तिवारी, इमरान खान ने 29अगस्त की रात्रि को दोनो वारंटीयो को तमिल करने के लिए करतला थाना सुपुर्द किया गया। जहां वारंटी हंसराज राठिया के द्वारा तबियत खराब होने की बात बताए जाने पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने सीएससी करतला लाया गया। जहां स्थाई वारंटी हंसराज का उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस मुख्यालय रायपुर के जारी प्रपत्र के समुचित पालन में बरती गई लापरवाही के लिए एसपी भोज राम पटेल ने करतला थाना प्रभारी अनिल पटेल, सहायक उप निरीक्षक माधव तिवारी, मनोज तिवारी, इमरान खान, विल्फ्रेड मसीह एवम शिवराज सिंह को लाइन अटैच कर दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 6, 2026अरपा पार पहली बार जलेगा सरकारी रावण, तो अलग नगर निगम बनाने की पहल कब ?
बिलासपुरOctober 4, 2026पत्नी पर प्राणघातक हमला, गर्भस्थ शिशु की हो गई मौत, साले की शिकायत पर जीजा गिरफ्तार
बिलासपुरOctober 4, 202613 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय का करेंगे घेराव, विधायक पर लग रहे है डराने धमकाने का आरोप
बिलासपुरOctober 3, 2026ट्रांसपोर्टर का अपहरण, उत्तर प्रदेश से हुआ बरामद, 3 गिरफ्तार, आरोपियों को छत्तीसगढ़ लाने की तैयारी
