बिलासपुर। विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व गृहमंत्री और राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम पर बेहद गम्भीर आरोप लगाए है। छत्तीसगढ़ भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए नेताम पर हथियार खरीदने के लिए नक्सलियों को पैसे देने, अपने गांव के ब्राम्हण पटवारी को पेशाब पिलाने और रिश्वत नही देने पर CEO को पटक-पटककर मारने जैसे कई आरोप लगाए है। यदि ये आरोप सही है तो नेताम को तत्काल गिफ्तार कर उनके खिलाफ NSA की धारा लगाकर करवाई करना चाहिए।
राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम के माफी मांगने वाले बयान पर विधायक बृहस्पत सिंह ने पलटवार करते हुए बेहद संगीन आरोप लगाए है। बृहस्पत सिंह ने एक के बाद एक कई सवाल दागते हुए कहा कि किस बात को लेकर नेताम माफी मंगवाना चाहते हैं। विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि हथियार खरीदने के लिए नक्सलियों को नेताम ने पैसा दिया था, क्या उसके लिए माफी मंगवाना चाहते हैं ? मंत्री रहते हुए कोरबा और दंतेवाड़ा के जेल में बंद नामी ग्रामी नक्सलियों को जेल ब्रेक कर भगाने का काम किया था, क्या उसके लिए माफी मंगवाना चाहते हैं ? वाड्रफनगर में एक आदिवासी अधिकारी को रिश्वत नहीं देने के कारण ऑफिस में पटक-पटक के मारा था, क्या उस मामले में माफी मंगवाना चाहते हैं ? उन्होंने कहा कि सनावल में ब्राह्मण पटवारी को पेशाब पिलाया था, क्या उस मामले पर माफी मंगवाना चाहते हैं ? फूड स्पेक्टर के फ्री में शक्कर नहीं दिए जाने पर कान पर सूजा डलवाने का काम किया था, क्या उस मामले में माफी मंगवाना चाहते है ? नेताम बताएं कि वो किस बात पर मांफी मांगवाना चाहते हैं ? राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा था कि आज से कुछ महीने पहले विधायक ने सार्वजनिक रूप से बयान दिया था कि सार्वजनिक ’’यज्ञ’’ कराकर नेताम मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। इसके फलस्वरूप मेरे और मेरे समर्थकों द्वारा कड़ी आपत्ति दर्ज करने के साथ विधायक से सार्वजनिक माफीनामा या खेद प्रकट किये जाने की बात कही गई थी, जिस पर आज तक जवाब अपेक्षित है। उलट विधायक सत्ता के नशे में अपने स्वभाव के अनुरूप अप्रिय भाषा का प्रयोग करते है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
