बिलासपुर। जोन क्रमांक 2 वार्ड नंबर 5 तिफरा यदूनंदन नगर में महापौर रामशरण यादव व सभापति शेख नजीरूद्दीन ने 45 लाख 25 हजार की लगात से चबूतरा शेड, आरसीसी कव्हर्ड ड्रेन और सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि वार्डवासियों ने सड़क, नाली और शेड निर्माण की मांग की थी जिसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था राशि आने के बाद निविदा निकाली गई। अब नंदु साहू के घर से शिव नारायण राजपूत के घर तक 1 लाख 3० हजार रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कराया जाएगा। वहीं शिव यादव के घर से शनि मंदिर तक 13 लाख 16 हजार रूपए की लगात से सीसी रोड़, अशोक यादव के घर से बलराम वर्मा के घर तक 4 लाख 3० हजार रूपए, श्रीराम पार्क से हनुमान मंदिर से धर्मेंद तिवारी के घर तक 6 लाख 23 हजार, यादव नगर से समीत कौशिक के घर तक 7 लाख 85 हजार, दुलारी के घर से औद्योगिक क्षेत्र तक 6 लाख 17 हजार रूपए, नंदु साहू के घर से लेकर शिव नारायण के घर तक 2 लाख 29 हजार रूपये और बहादूर साहू के घर से लेकर दिलीप साहू के घर तक 3 लाख 15 हजार रूपए की लागत से आरसीसी कव्हर्ड ड्रेन निर्माण किया जाएगा इसके साथ ही 8० हजार रूपए की लागत से चबूतरा श्ोड का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक सियाराम कौशिक, कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला, वार्ड पार्षद लक्ष्मी साहू, एमआईसी सदस्य अजय यादव, बजरंग बंजारे, सांई भास्कर, मनीष गढ़ेवाल, पार्षद रामप्रसाद साहू सहित अन्य उपस्थित रहें।
00 पेंशन योजना का कार्ड वितरण किया
महापौर रामशरण यादव ने विभिन्न पेंशन योजना के हितग्राहियों को जोन क्रमांक 1 में मंगलवार को कार्ड का वितरण किया गया इसी तरह बुधवार को जोन क्र मांक 2 तिफरा में 2० हितग्राहियों को पेशन योजना के कार्ड का वितरण मेयर और सभापति ने किया।
00 इंदरा विहार में आयुष्मान कार्ड का वितरण
महापौर रामशरण यादव ने एसीसीएल इंदरा विहार में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया महापौर ने बताया कि शासन ने च्वाईस सेंटर के माध्यम से कार्ड बनवाने की छूट हितग्राहियों को दी है। जिसके बाद उन कार्डो का वितरण किया जा रहा है। इससे 5 लाख तक के इलाज हितग्राही योजना से जुडे अस्पतालों में करवा सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
