बिलासपुर। सीपत तहसीलदार द्वारा बाबू को प्रताड़ित करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। लिपिक संघ ने तहसीलदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्व मंत्री से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग करेंगे।

संघ के जिला अध्यक्ष सुनील यादव का कहना है कि अभी तक लग रहा था कि मामला दो पक्षों के बीच का है। लेकिन मामला अब गंभीर हो गया। बेगुनाह छोटे कर्मचारी के खिलाफ ताकतवर अधिकारी सक्रिय हो गए हैं। छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के महामंत्री सुनील यादव ने कहा कि तहसीलदार के फटकार के बाद सूर्यवंशी बाबू की मौत हो गयी। सच पर पर्दा डालने सीपत तहसीदार की तरफ से लिपिक बीपी मिश्रा पर दबाव डाला गया। बाबू ने जब बात मानने से इंकार किया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दिया गया।
सीपत तहसीलदार ने हमेशा बाबुओं पर दबाव डालकर विधान के खिलाफ काम करवाना चाहती हैं। यही कारण है कि सूर्यवंशी बाबू की फटकार के बाद मौत हो गयी। जब बाबू बीपी मिश्रा ने शिकायत की बात कही तो उस पर एक लाख रूपए मांगने का गंभीर आरोप लगा दिया गया। इतना ही नहीं बाबू पर दबाव बनाने और खुद को बेकसूर साबित करने के लिए बीपी मिश्रा के खिलाफ तहसीलदार ने अपराध पंजीबद्ध करवाया दिया। लिपिक बी पी मिश्रा को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने अतिरिक्त तहसीलदार पावर गेम खेल रही है। लिपिक नेता ने बताया कि लिपिक बीबी मिश्रा की पत्नी मीना मिश्रा ने लिपिक संघ के सामने आवेदन पेश कर तहसीलदार सीपत पर बाबू को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले को प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी ने गंभीरता से लिया है। बुधवार को पूरे घटनाक्रम को जिला कलेक्टर, कमिश्नर और आईजी के संञान में लाया जाएगा। सामुहिक रूप से लिपिक संघ की तरफ से ज्ञापन देकर तहसीलदार की मनमानी के किस्सों को उजाकर किया जाएगा। मामले को राजस्व मंत्री और मुख्यमंत्री से संज्ञान में लाकर निष्पक्ष जांच की मांग भी करेंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
