बिलासपुर। पुलिस ने चोरी की ट्रक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी सिरगिट्टी से ट्रक चोरी कर फरार हो गया था जिसे कोरबा के हरदी बाजार में पकड़ लिया गया है।

भवानी नगर सिरगिट्टी निवासी वीरेंद्र सिंह पिता जय सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराया था कि उसकी 10 चक्का ट्रक, वाहन क्रमांक CG 10 A 9911 को किसी अज्ञात चोर ने तिवारी पेट्रोल पम्प के पास से सामने से चोरी कर लिया है। सूचना पर थाना सिरगिट्टी में अपराध क्रमांक 484/2021 धारा 379 भादवी पंजीबध्द किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दे कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 3 सदस्यीय पुलिस टीम प्रारंभिक साक्ष्य के आधार पर कोरबा रवाना की गई। देर रात हरदीबाजार (कोरबा) रोड में सुनसान जगह पर ट्रक खड़ी मिली। ट्रक के अन्दर तलाशी करने पर कोई भी व्यक्ति नही मिला। तब पुलिस टीम वहां छिपकर इंतजार करने लगी। भोर में तकरीबन 05 बजे एक व्यक्ति ट्रक के पास आया तथा सावधानी से आसपास देखते हुए ट्रक में बैठने लगा। तब पास छिपी पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उस व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अर्जुन कुमार पाटले पिता फिरतु राम पाटले उम्र 30 वर्ष निवासी थाना बलौदा जिला जांजगीर चाम्पा बताया। जिससे थोड़ी सख्ती से पूछताछ करने पर ट्रक चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से चोरी गयी ट्रक की जप्ती की गई। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी सिरगिट्टी फैजुल शाह प्राधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षक रंजीत खलखो,,मिथलेश सोनी की सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
