बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने नशे के शौदागरों के खिलाफ बड़ी करवाई की है। दो अलग अलग मामले में पुलिस ने 435 बोतल कफ सिरफ, 500 नाइट्रोमेक कफ सिरफ जब्त किया गया है।


विवरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा ने जिले के समस्त थाना प्रभारियों को नशे का कारोबार करने वालों अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में थाना सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि कोई अज्ञात व्यक्ति कोडीन युक्त नशीली कफ सिरप बेचने के प्रयास में घूम रहा है। उच्च अधिकारियों से आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान की घेराबंदी की गई। जहां एक प्रकरण में आरोपी सुखेन्द्र केवट पिता दिलहरण केवट के कब्जे से घटना स्थल रहबर चौक चुचुहियापारा के पास से 36 नग कोडीन युक्त हिस्टाकोड कोडीन फास्फेट कफ सिरप प्रत्येक बॉटल 100 ml कीमत 5400 रुपये की जप्ती की गई। दूसरे प्रकरण में घटना स्थल बन्नाक चौक सिरगिट्टी से एक फोर्ड फिगो कार में चालक (वाहन स्वामी) अरमान खान पिता हबीब खान के कब्जे से कुल 400 नग कोडीन युक्त कोफ टी कफ सिरप प्रत्येक बॉटल में 100ml तथा 500 नग टेबलेट कुल कीमत 63 हजार 500 रुपये व एक फोर्ड फिगो कार जिसकी कीमत 7 लाख रुपये को जब्त किया गया है। इस प्रकार लगभग 8 लाख कीमत की नशीली दवा जप्त की गई। आरोपियों का यह कृत्य NDPS एक्ट 21 C,, 22 C का पाए जाने से मामले में अपराध पंजीबध्द कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेजा गया।
00 आरोपियों के नाम
सुखेन्द्र केवट पिता दिलहरण केवट उम्र 35 वर्ष निवासी देवरीखुर्द तोरवा बिलासपुर
अरमान खान पिता महबूब खान निवासी ग्राम गटोरी, कोनी बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
