बिलासपुर। आशिहारा फुल कॉन्टेक्ट कराटे नेशनल चैंपियनशिप में मेडल लाने वाले खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए शहर विधायक शैलेश पांडेय उनके बीच पहुंचे। सभी विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आशिहारा फुल कॉन्टेक्ट कराटे का पहला नेशनल चैंपियनशिप उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में आयोजित किया गया था। जिसमे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जीले से 20 खिलाडियों ने भाग लिया। जिसमे वंश ठक्कर -50 किलोग्राम वजन वर्ग में स्वर्ण पदक, आकृति सिंग -45 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, आकर सिंग -42 किलोग्राम में स्वर्ण पदक, अक्षत तिवारी -48 किलोग्राम में रजत पदक तथा रुद्रांश शर्मा -54 किलोग्राम में रजत पदक एवं नीलम कोल, जया मानिकपुरी, विक्रम सिंग, आदित्य बोले, दिव्यराज बोले ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें भारत के सभी राज्य के बॉयज एंड गर्ल्स खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से बिलासपुर जिले के विधायक माननीय शैलेश पांडेय ने पूरे टीम सहित सारे विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी एवम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छत्तीसगढ़ आशिहरा फूल कॉन्टेक्ट कराटे के चीफ अंकित मौर्य एवम चीफ कोच आकाश मौर्य ने सभी खिलाडियों को बधाई एवम उनके आने वाले भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
