वार्ड क्रमांक 43 देवरीखुर्द में, सी.सी रोड निर्माण का महापौर ने किया भूमि पूजन

बिलासपुर। अधोसंरचना मद से दुर्गा मंदिर गली नंबर 4 में 22 लाख 11 हजार और कृष्णा नगर आर.एन. पब्लिक स्कूल गली में 10 लाख 91 हजार की लागत से सी.सी रोड निर्माण कार्य का महापौर रामशरण यादव ने भूमि पूजन किया।

महापौर रामशरण यादव और सभपति शेख नजीरुद्दीन ने कहा कि सीसी रोड बनने से वार्डवासियों को समस्याओं का सामना करना नही पड़ेगा। इस दौरान एमआईसी सदस्य अजय यादव, परदेसी राज, संतोष अग्रवाल सचिव शहर कांग्रेस कमेटी , विनोद यादव सचिव शहर कांग्रेस कमेटी , अनीता लवहात्रे जी अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) , वहिदा बेगम जी जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस मजदूर प्रकोष्ठ बिलासपुर, प्रतिमा सहारे उपाध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) बिलासपुर, श्री तिलक नेताम जी जिला संचार समन्वयक (शहर) बिलासपुर कांग्रेस सेवादल, श्रीमती बिंदु जायसी जी ब्लॉक अध्यक्ष महिला कांग्रेस मजदूर प्रकोष्ठ मस्तूरी, श्रीमती आलो सांतरा जी कार्यकारिणी सदस्य, श्री शिवचरण निषाद जी, श्री राजेश जयसवाल जी, श्री नरसिम्हा राव जी, श्री लक्ष्मी प्रसाद शुक्ला जी, श्री मनहरण निषाद जी, श्री डीपी बंजारे जी, श्रीमती शांति यादव जी, श्रीमती सपना ठाकुर जी, श्रीमती चंद्रकली जी, क्षेत्र के कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता गण एवं ओम शांति परिवार देवरीखुर्द,नगर पालिक निगम बिलासपुर जोन क्रमांक-06 के जोन कमिश्नर एवं निगम के अधिकारी व कर्मचारी गण की गरिमामय उपस्थिति में सी.सी रोड निर्माण कार्य भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *