बिलासपुर। बलवा के फरार 3 आरोपियों को पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी एक गार्डन में रोजी-मजूरी कर रहे थे। पुलिस के अनुसार घटना के तत्काल बाद आरोपी फरार हो गए थे हालांकि 3 लोगों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

ग्राम कोरमी में 30 अगस्त को बलवा हुआ था। प्रकरण में प्रार्थी अमन यादव पिता सन्त यादव की रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया था। जिसमे एक आहत उमेश यादव को अधिक चोट आई थी और इलाज दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी। इस मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने तीन आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन 3 अन्य आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। मामले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर दीपक कुमार झा द्वारा सिरगिट्टी पुलिस व तकनीकी शाखा की तीन संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। आरोपियों की पता साजी हेतु एक टीम बिलासपुर के सरहदी जिलों तथा आरोपियों के छिपे होने के संभावित जगहों पर पता साजी कर रही थी। एक टीम लोकल स्तर पर आसूचना एकत्र कर रही थी व एक टीम तकनीकी साक्ष्य स्थानों की सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर रहित थी। इस दौरान सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि आरोपीगण घटना के बाद दूसरे राज्य भाग चुके हैं। इस सूचना पर सिरगिट्टी पुलिस व तकनीकी शाखा ने कार्य करते हुए आरोपियों के छिपे हुए होने के संभावित स्थान को पता लगाया जहां आरोपीगण घटना कारित करने के पश्चात तेलंगाना होते हुए पुणे भाग गए थे। पहचान छिपाने और अपने खर्च को पूरा करने के उद्देश्य से पुणे में कामसेत नामक स्थान पर एक गुलाब गार्डन में मजदूरी करने लगे थे जहां पुलिस की 05 सदस्यीय टीम ने घेराबंदी कर फरार तीनो आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि घटना दिनांक को सामान्य वाद विवाद बड़े झगड़े में तब्दील हो गया था और ये लोग लाठी डंडे से हमला कर दिया। बाद में भीड़ होने पर तथा डायल 112 को फोन कर दिए जाने पर ये लोग मौके से फरार हो गए। मामले के समस्त आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव सहायक उपनिरीक्षक अशोक चौरसिया जीवन जायसवाल प्रधान आरक्षक अशोक कश्यप आरक्षक मिथलेश सोनी अफाक खान बोधुराम कुम्हार रंजीत खलखो धनराज कुम्भकार कमलेश शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी
1 जितेंद्र भार्गव पिता कैलाश भार्गव उम्र 22 वर्ष
2 राजकुमार धुरी पिता दीनदयाल धुरी उम्र 20 वर्ष
3 विशाल बंजारे पिता जीतू बंजारे उम्र 20 वर्ष सभी निवासी ग्राम कोरमी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
