बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कांग्रेस ने कहा कि भ्रम फैलाने वालों को शक की बुरी बीमारी लग जाती है, भाजपा के नेता और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक भी इसी बीमारी से ग्रसित है। ज़िला शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भगवान राम का नाम राजनीतिक लाभ के लिए जपा करती है न कि अंतर्मन से ,आदर्श पुरूषोत्तम भगवान राम का जीवन हमे जीने की कला सिखाती है , अच्छे -बुरे में भेद सिखाती है पर भाजपा राम को एक वोट लेने का साधन मात्र मानती है , भाजपा राम को अपने जीवन मे उतार लें तो शक करने की आदत समाप्त हो जाएगी ,यही कारण है कि भाजपा हर घटना को सन्देह की नजरों को देखती है, कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी जी का माँ वैष्णव देवी के दर्शन के लिए जाने से भाजपा परेशान हो रही है और उलूलजुलुल आरोप लगाने से चूक नही रही है। छत्तीसगढ़ के किसान का राहुल गांधी से मुलाकात को भी नेता प्रतिपक्ष सन्देश और शक के चश्मे से देख रहे है। जबकि छत्तीसगढ़ के हो या देश का कोई भी आम आदमी राहुल गांधी जी से मिलने के लिए तीर्थ यात्रा का चयन क्यो करेगा , कोई भी आम आदमी दिल्ली जाकर सहजता और सुगमता से राहुल गांधी जी से मिल सकता है जैसा कि होता है ,कांग्रेस ने कहा कि किसी भी आम आदमी को राहुल गांधी जी मिलने के लिए न तो कोई प्रतिबन्ध है और नही कठिनाई है ,कांग्रेस ने कहा नेता प्रतिपक्ष अपने भाजपा संस्कार के हिसाब से बयान देते है भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी जी को भरे प्रेस वार्ता से किस तरह अमित शाह ने बेईज्जत कर कुर्सी से उठाया दुनिया देखी है और जानती भी है, कांग्रेस ने कहा मुंह मे राम बगल में छुरी वाली पार्टी कौन है? कांग्रेस मजदूर, किसान, दलित, आदिवासी, शोषित और सर्वहारा समाज की पार्टी है। जिसके नेता नेहरू जी से लेकर राहुल गांधी जी तक सर्वहारा समाज के लोगो के घर जाते रहे है और उनसे मिलते रहे है किंतु भाजपा एक उद्योग घरानों के लिए, पूँजीपत्तियो की पार्टी है, जो आम जन से वोट तो लेती है पर उनसे हमदर्दी नही रखती। भाजपा राम के नाम को आत्मसात करे, उसके बताये मार्ग पर चले, तो शायद देश प्रेम जागृत हो जाये और देश की संपत्ति बच जाए नही तो आने वाली पीढ़ी पकौड़ा तलने की स्थिति में भी नही रहेगी। कांग्रेस ने कहा कि शक एक बुरी बला है इससे नेता प्रतिपक्ष को बचना चाहिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
