बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने किसानों से 1 दिन पहले प्रबोध कुमार दास को (एक्सिस बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर) को उड़ीसा से गिरफ्तार किया था तथा एक अन्य आरोपी हीरा लाल साहू फरार चल रहा था।उसको रायपुर से सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हीरा लाल साहू पिता जगदीश साहू उम्र 48 वर्ष निवासी धौराभाठा थाना हिर्री को रायपुर में किराए के मकान में कुशालपुर थाना पुरानी बस्ती रायपुर में किसी दूसरे के नाम से रुक कर निवास कर रहा था। उसके द्वारा बताया गया कि किसानों से कृषि लोन के रूप में कुंल 50,00,000 रूपये करीबन, 6 किसानों से कृषि लोन फॉर्म में हस्ताक्षर कराके स्वीकृत लोन को पीड़ित किसानों को ना देकर स्वयं एक्सिस बैंक के पूर्व डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार दास के साथ मिल कर हड़प लिया एवं किसानों को धोखा देकर आर्थिक हानि पहुंचाई। किसानों को जब बैंक से लोन की किस्त पटाने के लिए कहा गया, तब उनको अपने साथ हुए धोखाधड़ी के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पृथक पृथक थाना सरकंडा में आकर आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का अपराध पंजीबद्ध कराया। उक्त कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा ने थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को एक टीम गठित करके शीघ्र आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में सरकंडा पुलिस की एक टीम लगातार दो दिनों तक रायपुर में लगी रही एवं विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर रायपुर के कुशालपुर क्षेत्र से आरोपी हीरा लाल साहू को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की। आरोपी द्वारा धोखाधड़ी की रकम को वाहन खरीदी, गृह निर्माण एवं अन्य रूप में खर्च कर देना बताया, जिसके लिए सरकंडा पुलिस द्वारा राजस्व विभाग से जानकारी लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना प्रभारी थाना सरकंडा के साथ उप निरीक्षक बीआर सिन्हा, हृदय यदु, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य, आरक्षक सत्य कुमार पाटले एवं अविनाश कश्यप ने सराहनीय योगदान दिया।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 23, 2026सेंट्रल जेल में हत्या, ट्रिपल मर्डर के आरोपी ने बलात्कारी पर किया हमला, जेल की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
