बिलासपुर। मस्तूरी पुलिस ने एक ही रात में 6 दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से होम थिएटर, वेंडिंग मशीन, पंखा जप्त किया किया है।
मामले की विवरण इस प्रकार है कि है प्रार्थी आशीष कुमार कैवर्त पिता भागवत प्रसाद कैवर्त उम्र 26 वर्ष साकिन वेदपरसदा ने दिनांक 12/09/21 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11/09/21 के रात को कोई अज्ञात चोर उसके व पांच अन्य दुकानों के ताला को तोड़कर जुमला करीब 10,900 रुपया का सामान एवं नगदी कोई आज्ञात चोर चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध क़ायम कर विवेचना मे लिया गया व श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रोहित कुमार झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा श्रीमती सृष्टि चंद्राकर के मार्गदर्शन में विवेचना किया गया मामले मे विवेचना दौरान उपरोक्त संदेहियो से पूछताछ किया गया जिन्होंने मिलकर चोरी करना कबूल किया जिनका मेमोरेंडम कथन लिया गया एवं चोरी हुए होम थिएटर , वेंडिंग मशीन, पंखा को आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
नाम आरोपी
(1) जामवत कैवर्त पिता दिलहरण कैवर्त उम्र 26 वर्ष साकिन वेदपरसदा
(2) आशीष दूबे पिता रामनारायण दुबे उम्र 25 वर्ष साकिन वेदपरसदा
(3) चरण दास महंत पिता सौपत दास उम्र 38 वर्षा साकिन वेदपरसदा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
