बिलासपुर। एक्सिस बैंक में किसानो से क़ृषि लोन की रकम के 50 लाख रुपय की धोखाधड़ी के आरोपियों को पकड़ने वाली सरकंडा पुलिस की टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने सम्मानित किया है।

सरकंडा थाना अंतर्गत राज किशोर नगर स्थित एक्सिस बैंक के मैनेजर रहे प्रभु कुमार ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2016 में 6 किसानों से 50 लाख रुपए की ठगी की थी। किसानों को लोन दिलाने के नाम पर आवेदन कराया और दस्तावेज जमा कराए। इसके बाद किसानों के नाम पर स्वीकृत लोन की राशि लेकर फरार हो गए। सरकंडा पुलिस ने इस बेहद पेचीदा मामले की जांच की और आरोपी एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर प्रबोध कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई की सभी के द्वारा तारीफ की जा रही है। सरकंडा पुलिस की सक्रियता और तत्परता के लिए बिलासपुर जिले के एसपी दीपक कुमार झा ने सरकंडा थाना के थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को सम्मानित किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
