बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ ने सीपत तहसील में लिपिकों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ न्याय रैली निकाली। साथ ही कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल सीपत से तहसीदार को हटाने की मांग की है। इसी तरह एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए तहसीदार द्वारा लिपिक के खिलाफ की गई FIR पर कोई करवाई नही करने का अनुरोध किया है।


सीपत तहसील में तहसीलदार तुलसी राठौर की फटकार से सदमे में आए लिपिक की मौत और दूसरे लिपिक के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कराने के मामले में लिपिक संघ ने न्याय रैली निकाली और कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा। लिपिक संघ का आरोप है कि सीपत तहसीलदार तुलसी राठौर के द्वारा किया गया बर्ताव मानवीय एवं शासन के नियमों के विपरीत है। कर्मचारियों से दबाव पूर्वक कार्य कराना एवं कार्यालय में प्रशासनिक आतंकवाद मचा कर रखना इन की प्रवृत्ति है। यह खुलेआम सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन करते हुए शासन प्रशासन की छवि धूमिल कर रही है। 4 सितंबर 2021 को सीपत तहसील कार्यालय बिलासपुर में पदस्थ भरत लाल सूर्यवंशी को अपने चेंबर में बुलाकर जमकर फटकार लगाई थी, इस फटकार से निराश लिपिक अपने घर चले गए एवं उनके मन में भय एवं सदमा लग गया उसी दिन रात्रि 11:00 बजे हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद अपने अधीनस्थ कर्मचारी बीपी मिश्रा सहायक ग्रेड 2 भी फटकार लगाते समय मौजूद थे। उसे भी दबाव में लाने के लिए उनके ऊपर धारा 384 के तहत ₹100000 की मांग कर रहा है करके झूठा एफ आई आर दर्ज करा दिया गया। थाने में FIR दर्ज होने से लिपिक न्याय पाने दर-दर भटक रहा है। बीपी मिश्रा की उम्र 58 वर्ष के करीब है शासकीय सेवा करते हुए लगभग 3 दशक से अधिक समय व्यतीत हो चुका है। उनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। अप्रिय घटना की स्थिति में निर्मित हो सकती है। कार्यालय में नियमों के विपरीत कार्य हेतु कंप्यूटर ऑपरेटर एवं एक वकील के माध्यम से कार्य करने हेतु संघ को जानकारी प्राप्त हुई है जिसका खुलासा विभागीय जांच से होगा। संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है श्रीमती तुलसी राठौर तहसीलदार को तत्काल सीपत से अन्यत्र स्थानांतरित किया जाए, स्वर्गीय भरत लाल सूर्यवंशी सहायक ग्रेड 2 को फटकार एवं आकस्मिक मृत्यु की न्यायिक जांच की जाए और संबंधित दोषी अधिकारी कर्मचारी पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। बी पी मिश्रा सहायक ग्रेड 2 के ऊपर आरोपित एक लाख की मांग एवं फर्जी तरीके से की गई FIR को तत्काल निरस्त किया जाए। श्रीमती तुलसी राठौर तहसीलदार के द्वारा पद अवधि में सितंबर 2021 तक राजस्व मामलों के लिए गए निर्णय, भरत लाल सूर्यवंशी एवं तहसील के उक्त मामले में f.i.r. की विस्तृत विभागीय जांच की जाए। लिपिक संघ ने पुलिस अधीक्षक दीपक झा को भी ज्ञापन सौंपा और सीपत थाने में लिपिक के खिलाफ दर्ज FIR पर कोई करवाई नहीं करने का अनुरोध किया है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 6, 2026पत्नी को खार लेकर गया और जबरदस्ती चूहामार दवा खिला दिया, चरित्र पर करता था संदेह
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
