बिलासपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के कई नदी नाले उफान पर है। शाम तक अरपा का जल स्तर इतना बढ़ गया कि शनिचरी रपटा में चार फीट ऊपर पानी बह रहा था तो दयालबंद पुल डूबने के कगार पर पहुंच गया है। इसके पहले भैंसाझार बराज के कई गेट खोल दिए गए है।


सरगुजा और बिलासपुर संभाग के सभी जिलों में पिछले 2 दिनों से जारी लगातार बारिश होने की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर है। कल सुबह से लेकर शाम तक हुई बारिश की वजह से जिला मुख्यालय समेत कई इलाकों में जलभराव की समस्या देखने को मिली वही पेंड्रा, मरवाही जिले में हुई 184 मि मी वर्षा की वजह से बिलासपुर की जीवन रेखा अरपा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। भैसाझार बराज पूरी तरह से भर जाने के कारण सुबह 6 बजे अरपा में पानी छोड़ा गया है। बराज से पानी छोड़े जाने कारण अरपा नदी का जलस्तर और बढ़ गया। यही कारण है कि शाम होते-होते शनिचरी रपटा के ऊपर से पानी बहने लगा। शाम ढलने के बाद रपटा में लगभग चार फीट ऊपर पानी बह रहा था। यह पर एहतियात के तौर पर बेरिकेटिंग कर दी गई है और पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है। रपटा से ऊपर पानी बहने के अलावा दयालबंद पल भी डूब के कगार पर पहुंच गई है। यदि जल स्तर और बढ़ा तो देरशाम तक इस पुल से भी लोगों की आवाजाही बंद की जा सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
