बिलासपुर। पेंड्रा, गौरेला, मरवाही क्षेत्र में हुए बारिश के कारण् भैंसाझार बैराज लबालब हो चुका है। बुधवार सुबह से ही बैराज का गेट खोलकर 2392.०7 क्यूसेक पानी अरपा में छोड़ा जा रहा है। बैराज साइट पर प्रवाह के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है जिससे बिलासपुर शहर में अरपा नदी के जल स्तर में वृद्धि हो गया। जिसके चलते नदी में अधिक पानी आ गया है। महापौर रामशरण यादव को सूचना मिली की नदी के आसपास बसे माडवा बस्ती, कुदुदंड, चिंगराजपारा और जबड़ापारा सहित अन्य क्ष्ोत्रों में लोगो के घरो में नदी का पानी घुस गया है। जिसके बाद मेयर यादव ने निर्देश दिया कि इनके रहने की व्यवस्था की जाए साथ ही खाने की भी व्यवस्था करने के निर्देश निगम अधिकारियों को दिए। इसके बाद निगम अधिकारियों ने 2०० से अधिक परिवारों तक भोजन की व्यवस्था कराई। निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अरपा में पानी की धार बढ़ गई है ऐसे में नगर निगम, जिला प्रशासन और नगर सेना के कर्मचारी नदी के आसपास तैनात है। जिनके घरों में पानी भर गया है वहां राहत कार्य चलाया जा रहा है। कुदुदण्ड के कई घरों में पानी घुसा तो वहां गली नंबर एक के पाईवेट स्कूल को खोलकर वहां लोगो को सिफ्ट किया गया इसके साथ ही जबड़ापारा के चंद्रा समुदायिक भवन, चिगराजपारा का स्कूल, जूना बिलासपुर में पुत्री शाला के साथ ही आस-पास के सामुदायिक भवनों को खोला जा रहा जिसमें नदी के पानी से घरो में पानी भर रहा है। उन्हें खाली कराकर इन जगहों में शिफ्ट किया जा रहा।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
