बिलासपुर। पूर्व जिला शिक्षाधिकारी और वर्तमान में रायपुर में पदस्थ समग्र शिक्षा विभाग, उप संचालक आरएन हीराधर के खिलाफ ACB ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। उनपर आरोप है कि DEO के पद का फायदा उठाते हुए करोड़ों की सम्पत्ति जुटाई है। जिसमें जमीन, मकान, महंगी गाड़ियां, बैंक बैलेंस, दो दर्जन से अधिक फिक्स डिपाजिट, बीमा पॉलिसी शामिल है।

बिलासपुर समेंत कई जिलों में सालों तक जिला शिक्षा अधिकारी रहे हीराधर के खिलाफ कुछ साल पहले एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में शिकायत की गई थी। शिकायत में कहा गया है कि विभिन्न जिलों में जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर रहने के दौरान उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए मनमानी कमाई की और कई जगह चल-अचल संपत्ति जुटाई है। शिकायत करने वाले ने ACB को बताया था कि हीराधर ने बिलासपुर के विजयापुरम, गीतांजलि सिटी समेत कई कॉलोनी में अपने व पत्नी भुवेनश्वरी के नाम पर 2507 स्क्वेयर फीट का प्लॉट, जिसमें दो मंजिला मकान बनाया है। यहां जमीन की कीमत ही करीब 48 लाख रुपए और मकान की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई गई। इसी तरह गीतांजलि सिटी के मकान की कीमत लगभग एक करोड़ रुपए है। इसके साथ ही मोपका में बेटे रुबेल के नाम पर करीब 50 लाख रुपए की 4820 स्क्वेयर फीट जमीन, विजयापुरम में बेटे राहुल के नाम पर 2507 स्क्वेयर फीट जमीन, चांटीडीह में खुद के नाम पर 3600 स्क्वेयर फीट जमीन, जिस पर तीन मंजिला मकान बना हुआ है। इसके साथ ही कांकेर के चारामा में कृषि भूमि होने के दस्तावेज भी शिकायत के साथ भेजे गए थे। वहीं, कांकेर के भंडारी पारा में मकान व प्लॉट होने की जानकारी दी गई थी।बिलासपुर के निजी व राष्ट्रीयकृत बैंकों में हीराधर के नाम पर 16 फिक्स डिपॉजिट, पत्नी व दोनों बेटों के नाम पर 10 फिक्स डिपॉजिट के साथ खुद, पत्नी व बेटों के नाम पर बीमा पॉलिसी ली गई है। SBI मेन ब्रांच और सरकंडा ब्रांच में एकाउंट हैं। ACB से की गई शिकायत में बताया गया कि बेटे राहुल के नाम पर ब्रिजा कार है, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए है। पत्नी भुवेनश्वरी के नाम पर डस्टर कार है, जिसकी कीमत करीब 14 लाख रुपए है। बेटे रुबेल के नाम पर इनफील्ड बुलेट बाइक है, जिसकी कीमत करीब दो लाख रुपए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
