बिलासपुर। पिछले 2 दिनों से क्षेत्र में हो रहे मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के सभी नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच 15 सितंबर को चौकी बेलगहना से लगभग 28 किमी दूर वनांचल ग्राम सोनसाय नवागांव के लोगों ने सूचना दी कि सरगोड़ नदी और अरपा नदी के बीच बने खेतनुमा टापू में तीन लोग फंस गए है। जिसमें दो पुरुष के अलावा एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती यशोदा खुसरो भी शामिल है। तीनो नदी में पानी का स्तर ज्यादा बढ़ जाने से नही निकल पाए है और नदी में और पानी बढ़ा तो तीनों बह सकते है।

ग्रामीणों की सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण जिला बिलासपुर रोहित कुमार झा उपस्थित हुए। उनके मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोटा दिनेश चंद्रा तथा चौकी प्रभारी बेलगहना अजय वारे एवं पुलिस स्टाफ प्र. आर. नीलाकार सेठ, आर. सत्येंद्र राजपूत ,वीरेंद्र गंधर्व द्वारा तत्काल ग्राम सोनसाय नवागांव के ग्रामीणों के साथ मिलकर बचाव कार्य शुरू किया। उफनती नदी में अपनी जान की परवाह न करते हुए चौकी बेलगहना के आरक्षक क्र. 203 सत्येंद्र सिंह राजपूत ने नदी को तैरते हुए पार कर बीच मझधार में फंसे 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला श्रीमती यशोदा खुसरो को ग्रामीण युवक राजकुमार श्रीवास के साथ मिलकर 03 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
