बलौदाबाजार। ग्राम सिद्ध बाबा स्थित साईं मंदिर के पुजारी ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी है। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद पुजारी ने शव पर आग लगा दी। फिलहाल पुलिस ने पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है की पुजारी पत्नी के चरित्र संदेह करता था।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घटना भाटापारा थाना क्षेत्र की है। ग्राम सिद्ध बाबा में साईं मंदिर में बढ़ार के कोटमी गांव निवासी रामनारायण पांडेय (35) पुजारी है। वह मंदिर परिसर में ही पीछे की ओर बने मकान में पत्नी मंदाकनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) साल के साथ रहता है। बताया जा रहा है कि रामनारायण पांडेय और उसकी पत्नी का बुधवार सुबह से विवाद हो रहा था। इस दौरान रामनारायण उससे मारपीट भी करता रहा।विवाद के दौरान जो कुछ भी रामनारायण के हाथ में आया, उसने पत्नी की उससे ही पिटाई की। इसके बाद दोपहर को घर से चला गया। रात में लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने कमरे में ही बने किचन में रखे गैस चूल्हे को जलाया और पत्नी मंदाकिनी के ऊपर बार-बार रखने लगा। गैस चूल्हा से मंदाकिनी के कपड़ों और बिस्तर में आग लग गई। कमरे से आग निकलता देख ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि रामनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। पूरी वारदात के दौरान उसका साला और साली मौजूद थे। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
