बिलासपुर। गंभीर अपराधो में सभी आरोपिओ को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा त्वरित गिरफ्तार करने का निर्देश सभी थाना प्रभारिओ को दिया गया था। इसी कड़ी में सरकंडा पुलिस ने एक फरार महिला आरोपी गिरफ्तार किया है।

पूर्व में थाना सरकंडा में 8 अगस्त को शालू देवांगन निवासी ख़मतराई की रिपोर्ट पर मारपीट का अपराध कायम किया गया था। जिसमें आहत तुलसी देवांगन पिता बुधराम 70 साल ख़मतराई की मौत अस्पताल में इलाज दौरान हो गई थी। जिस पर से थाना सरकंडा में 294, 506, 323, 147, 302 भारतीय दंड संहिता के तहत अपराध विवेचना दौरान तत्काल कुछ ही घंटों में 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया था। लेकिन एक महिला आरोपी श्रीमती उषा गुप्ता पति अजय उर्फ राजा गुप्ता 45 वर्ष भातापारा ख़मतराई अपने सकुनत से फरार चल रही थी। जिसे आज मुखबिर सूचना पर थाना सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है एवं उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
