नेता प्रतिपक्ष के बयान पर कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, कहा- जिनका कोई इतिहास नहीं वही पूछते है वंशावली

बिलासपुर। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा है कि तोता के राम रटने से तोता धर्मनिष्ठ नही हो जाता, वही हाल भाजपा और संघ के नेताओ का है।

पर्यटन मण्डल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और प्रदेश संयुक्त महामंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने कहा कि जिनका इतिहास अपनी धर्मपत्नी को घर से निकालने का हो ,जिनका इतिहास तड़ीपार पार का हो, जिनके मंत्री, विधायक, पूर्व मंत्री बलात्कारी हो, जिनके सम्बन्ध आशाराम जैसे लोगो से हो, उस पार्टी के नेता राहुल गांधी जी का वंशावली पूछ रहे है। कांग्रेस ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को पहले कांग्रेस और उनके नेताओ का इतिहास पढ़े और स्वतन्त्रता आंदोलन में उनकी भूमिका को जाने फिर बयान दे ,कम अध्ययन और अपूर्ण जानकारी समाज के लिए हानिकारक होती है ,कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक से प्रतिप्रश्न किया है कि आरएसएस के लोग काली टोपी क्यो पहनते है ? क्योंकि वो गांधीजी के आंदोलन का विरोध करते थे और हिटलर से प्रभावित थे। कांग्रेस ने पूछा आरएसएस का देश निर्माण में क्या भूमिका थी ? उनके स्वयंसेवक किसके लिए काम करते थे ? पूर्व प्रधानमंत्री स्व बाजपेयी का लीलाधर बाजपेयी केस में क्या भूमिका थी ? जनता सब जानती है , कांग्रेस ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री जो आरएसएस स्वयं सेवक भी है, देश के 70 वर्षों में बनाई गई संपत्ति को 7 वर्षो से निजी हाथों में बेच रहे है ,यही आरएसएस की उपलब्धि है, कि सम्पत्ति बेचकर देश चला रहे है ।
कांग्रेस ने कहा कि धरमलाल कौशिक का कथन कि आरएसएस के कारण सनातन संस्कृति को मजबूत आधार मिला है , जवाब में कांग्रेस ने कहा उनके सनातन धर्म के इतिहास की जानकारी के अभाव में दिया गया बयान है ,सनातन धर्म का प्रारम्भ सतयुग से होता है और अबतक भगवान के 23 अवतार हो चुके ,जिस धर्म में भगवान अवतरित हुए हो ,उसके लिए भाजपा और उनके नेताओ द्वारा कुछ भी बयान देना सनातन धर्मावलम्बियों का अपमान है क्योंकि भाजपा ने धर्म को केवल सत्ता के गलियारे तक पहुचने का साधन मात्र मान लिया है नही तो कोई सनातनी व्यक्ति आशाराम और रामरहीम को अपना आदर्श नही मान सकता । कांग्रेस ने कहा सनातन धर्म का मूल दो है ” वासुदेव कुटुंबकम ” और अहिंसा परमोधर्म ” जिससे भाजपा के विचार नही मिलते। कांग्रेस ने धरमलाल कौशिक से कहा है कि वही किसी से इतिहास पूछता है जिसका स्वयम का अपना कोई इतिहास नही होता।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *