बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने वाहनों से बैटरी चोरी करने वाले गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों से 5 नग बैटरी जब्त किया है जिसकी कीमत 58 हजार रुपए बताई जा रही है।
सरकंडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ऐसे गिरोह को पकड़ा है जो बिलासपुर शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में खड़े हुए वाहनों से बैटरी चोरी करने का काम करते थे। 17 सितंबर को थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी थाना सरकंडा को मुखबिर से सूचना मिली की प्रभात चौक चिंगराजपारा निवासी दीपक केवट चोरी की बैटरी बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर सरकंडा पुलिस ने घेराबंदी कर दीपक केवट को पकड़ा और पूछताछ की तो बताया कि वह अपने साथी अजय वर्मा निवासी चकरभाठा तथा वेद प्रकाश साहू निवासी लक्ष्मी चौक चिंगराजपारा के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से वाहनों की बैटरी चोरी करता है। दीपक केवट के निशानदेही पर पुलिस ने अजय वर्मा एवं वेद प्रकाश साहू को भी पकड़ कर पूछताछ किया तो दोनों ने अपराध करना स्वीकार कर लिया। आरोपियों के पास से कुल 5 नग वाहन की बैटरी एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की प्लैटिना मोटरसाइकिल जप्त किया गया है। जप्त बैटरी की कीमत करीब ₹58000 है। संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक परिवेश तिवारी, सहा उप निरी हेमंत आदित्य, आरक्षक बलवीर सिंह, धीरेंद्र ध्रुव, विवेक राय, सत्य प्रकाश , प्रमोद सिंह, अविनाश कश्यप, लगन खंडेकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
