बिलासपुर। बिल्हा विकास खंड के बरतोरी गांव में नशे के लिए कफ सिरप पीने वाले तीन युवकों में से एक मौत हो गई है। दो अन्य युवकों को गंभीर स्थिति में इलाज के लिए सिम्स में भर्ती किया गया है।
इस सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बरतोरी में मेडिकल दुकान संचालक चौलाराम कौशिक(39) के पास गांव में ही फोटो स्टूडियो चलाने वाले खगेश कौशिक (24) और उसका साथी किशन पारकर (22) मिलने पहुंचे थे। किशन भी बरतोरी का ही रहने वाला है। दोनों युवकों से चर्चा के दौरान चौलराम ने बताया कि उसके पास एक कफ सिरप आया है, जिससे बहुत नशा होता है। उसकी बातों में आकर खगेश और किशन दवा पीने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद तीनों ने 100-100 एमएल की दो कफ सिरप पी ली और अपने-अपने घर चले गए। तीनों के घर जाने के कुछ देर बाद खगेश और किशन कि तबीयत बिगड़ने लगी। घर वालों ने जब जानकारी ली तो उन्होंने मेडिकल दुकान से कफ सिरप पीने की बात उन्हें बताई। इधर, मेडिकल स्टोर चलाने वाले चौलाराम की तबीयत भी बिगड़ने लगी। देर रात तीनों को सिम्स में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान खगेश की मौत हो गई। वहीं चौलराम और किशन कि हालत गंभीर बनी हुई है। मामले की जानकारी अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
