विधायक शैलेश और समर्थकों का कोतवाली थाने में हंगामा, कहा- हम सिंहदेव के आदमी, इसलिए हो रही है बदले की कार्रवाई

बिलासपुर। पंकज सिंह के द्वारा सिम्स के टेक्नीशियन से गाली-गलौच करने और धक्का मुक्की करने के मामले में शहर विधायक शैलेश पांडेय ने अपने समर्थकों के साथ कोतवाली थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान दो से ढाई घण्टे तक कोतवाली परिसर में नारेबाजी और हंगामा होता रहा। विधायक का कहना है कि पंकज सिंह के खिलाफ दुर्भावनावश करवाई की जा रही है, बदले की भावना से करवाई की जा रही है। स्वास्थ्यमंत्री टीएस सिंहदेव का समर्थक होने के कारण बदले की करवाई की जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के कट्टर समर्थक पंकज सिंह द्वारा सिम्स के टेक्नीशियन से गाली-गलौच करने और धक्का मुक्की करने के मामले को लेकर सिटी कोतवाली में आज जमकर बवाल मचा। विधायक शैलेष पांडेय पंकज सिंह को लेकर गिरफ्तारी देने खुद सिटी कोतवाली पहुंच गए। विधायक और पंकज थाना पहुंचते इसके पहले सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थक कोतवाली पहुंच चुके थे। कोतवाली परिसर विधायक और पंकज सिंह के समर्थकों से भरा रहा। थाना परिसर में उपस्थित समर्थक शैलेश पांडेय, पंकज सिंह और टीएस सिंहदेव के समर्थन में नारे लगा रहे थे और अंदर विधायक के साथ पंकज सिंह पुलिस अधिकारियों पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाते रहे। कोतवाली थाने में ये नारेबाजी और प्रदर्शन लगभग दो घंटे तक चला। इस पुलिस अधिकारियों ने उनसे दो टूक शब्दों में कहा कि अभी प्रार्थी की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया है, मामले की जांच बाकी है, बयान लेना बाकी है इसके बाद गिरफ्तारी की प्रक्रिया होगी। लिहाजा पुलिस के अधिकारियों ने जांच का बहाना बनाकर मामले को फिलहाल रफा-दफा कर लिया है। इसके बाद श्री पांडेय पंकज सिंह को लेकर बाहर निकले और पुलिस पर आरोप लगाया कि ऊपर वालों के इशारे पर पंकज सिंह के खिलाफ करवाई की जा रही है। इस बात की जानकारी खुद पुलिस के अधिकारियों ने कहा है। लेकिन वो ऊपर वाला कौन है ये बताने के लिए तैयार नहीं है। विधायक शैलेश पांडेय ने यह भी आरोप लगाया कि वो टीएस सिंहदेव के आदमी है इसलिए उनपर पहले FIR दर्ज कराया गया अब पंकज सिंह को निशाना बनाया गया है। अखबारों से पता चला कि पंकज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है तो हम नैतिकता के आधार पर वो गिरफ्तारी देने आए है। लेकिन पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। इसके बाद वो पंकज सिंह को लेकर चले गए और धीरे-धीरे करके समर्थ भी लौट गए, फिर कुछ ही देर में पूरा कोतवाली परिसर खाली हो गया।

00 क्या है पूरा मामला

दरअसल मामला शनिवार की रात की है, मसानगंज निवासी एक मरीज को सिम्स में भर्ती कराया गया था। देर रात मेडिसीन विभाग के डॉक्टर ने जांच के बाद एमआइआर कराने की सलाह दी। इस पर परिजन मरीज को लेकर मेडिसीन विभाग पहुंचे। वहां टेक्नीशियन तुलांचद टांडे ड्यूटी पर थे। उन्होंने मरीज के परिजन को मशीन चालू होने तक इंतजार करने के लिए कहा। इसके बाद तकनीकि गड़बड़ी होने की जानकारी देकर टेक्नीशियन ने थोड़ा समय लगने की बात कही। इसी बीच मरीज के परिजन फोन कर इसकी जानकारी कांगे्रस नेता पंकज सिंह को दी। इस पर पंकज सिंह देर रात सिम्स पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने रेडियोलॉजी विभाग के टेक्नीशियन से विवाद किया व कर्मचारी को गलियारे में ले जाकर गाली गलौच करने के साथ हाथपाई भी की। इस घटना के बाद सोमवार को विरोध स्वरूप कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया था। इस मामले को लेकर पंकज सिंह के खिलाफ कोतवाली थाने में कर्मचारियों ने शिकायत भी दर्ज करा दी। मंगलवार को पुलिस ने पंकज सिंह के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। बुधवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही विधायक शैलेष पांडेय व समर्थक दोपहर में कोतवाली थाना पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस नेता के मामले की जांच के बिना आपराधिक प्रकरण दर्ज करने का आरोप लगाया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *