बिलासपुर। SSP दीपक झा ने विधायक शैलेश पांडेय के उस बयान को नकार दिया है जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव के आदमियों को चुन-चुनकर ठोंकने का आरोप लगाया है। श्रीझा ने कहा है कि पंकज सिंह के खिलाफ पीड़ित की शिकायत और CCTV फुटेज देखने के बाद FIR दर्ज किया गया है। उन्होंने यह Bही कहा कि विवेचना के बाद दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी भी होगी। जरूरत पड़ने पर धाराएं भी बढ़ायी जाँएगी।

बिलासगुड़ी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि घटना 18 सितम्बर की रात्रि की है। दूसरे दिन सिम्स में पदस्थ रेडियोकर्मी तुलाचन्द ताण्डे ने सिटी कोतवली में पंकज सिंह के खिलाफ सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया। अपनी शिकायत में प्रार्थी ने बताया कि एक व्यक्ति 18 सितम्बर की रात्रि में मरीज को लेकर आया। इसके बाद उन्होने फोन कर पंकज सिंह को बुलाया। पंकज सिंह को बताया कि एक्सरे मशीन खराब हो गयी है। इतना सुनते ही पंकज सिंह उसे धकेला जिससे कालर फट गया, इसके बाद उसके साथ मारपीट भी किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने सिम्स पहुंचकर फुटेज को खंगाला, जिसमे शिकायत को सही पाया गया। इसके बाद पंकज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया गया। अब मामले में विवेचना किया जाएगा, यदि शिकायत सही पाया जाता है तो पंकज सिंह को गिरफ्तार भी किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो धाराएं भी बढ़ायी जाँएगी।दीपक कुमार झा ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पुलिस किसी प्रकार के दबाव में नहीं है। विधायक और पंकज सिंह सिटी कोतवाली जानकारी मांगने आए थे कि उनके खिलाफ किस आधार पर एफआईआर दर्ज किया गया है। विधायक को बताया कि फुटेज के आधार पर शिकायत सही है। अग्रिम कार्रवाई के पहले विवेचना किया जाएगा। प्राथमिक जांच के बाद पंकज के खिलाफ आईपीसी की धारा 186 के तहत शासकीय कार्य में बाधा का अपराध दर्ज किया गया है। आईपीसी की धारा 353 के अलावा छत्तीसगढ चिकित्सा सेवक और हिंसा से रोकधाम अधिनियम के तहत अपराध दर्ज हुआ है।मामला क्या खाकी और खादी का बन गया है। एसपी ने कहा बिलकुल नहीं, खादी और खाकी का सवाल नही है। शिकायत और अपराध का मामला है। विवेचना कार्रवाई के बाद आगामी कदम उठाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 17, 2026अपहरण के दो आरोपी गिरफ्तार, दो पहले ही हो चुके है गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 17, 20261 सितंबर से कांग्रेस नेता अमित तिवारी करेंगे आमरण अनशन, कहा- विधायक अपना वादा पूरा करे या हमारे धरने में आकर बैठे
बिलासपुरAugust 16, 202615 अगस्त की खास खबर : शोले, गोवा, शेरा और रोमियो सब बिका, एक पकड़ा गया
बिलासपुरAugust 16, 2026नयनतारा शर्मा कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
