रायपुर। राजधानी की पुलिस ने एक बंद रिफाइनरी से 383 किलो चांदी और दो टन तांबे का चूरा जब्त किया है। जिसकी कीमत 3 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। इस बैंड रिफाइनरी में इसे गलाने का गोरखधंधा चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने अभिषेक जैन गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर को सूचना मिली कि थाना कबीर नगर क्षेत्रांतर्गत सोनडोंगरी कान्हा रेस्टोरेंट के पीछे स्थित ज्योतिका रिफायनरी नामक बंद फैक्ट्री में अवैध रूप से चांदी एवं तांबा को गलाया जा रहा है। सूचना को पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर तारकेश्वर पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम आकाश राव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी को आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिस पर प्रभारी सायबर सेल वीरेन्द्र चन्द्रा के नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना कबीर नगर की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताए उक्त स्थान पर जाकर ज्योतिका रिफायनरी नामक फैक्ट्री को चिन्हांकित किया गया, फैक्ट्री के मेन गेट में बाहर से ताला लगा था। तब पुलिस की टीम फैक्ट्री की दूसरी ओर से अंदर प्रवेश कर रेड कार्यवाही किया। रेड कार्यवाही के दौरान अंदर एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिसने पूछताछ में अपना नाम अभिषेक जैन निवासी पेंशन बाड़ा कोतवाली रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों ने फैक्ट्री की तलाशी ली तो चांदी, चांदी का चूरा एवं ताम्बा चूरा का जखीरा पाया। जिसे गलाने की तैयारी की जा रहीं थी। टीम के सदस्यों द्वारा अभिषेक जैन से चांदी, चांदी का चूरा एवं ताम्बा चूरा रखने एवं गलाने के संबंध में वैध दस्तावेज या अन्य कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।

जिस पर आरोपी अभिषेक जैन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 383 किलोग्राम चांदी एवं चांदी का चूरा तथा लगभग 02 टन ताम्बे का चूरा जुमला कीमती लगभग 03 करोड़ रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना कबीर नगर में धारा 41(1+4) जा.फौ./379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा इतनी अधिक मात्रा में चांदी व ताम्बा कहां से लाया गया है, के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
