बिलासपुर। शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर विधायक शैलेश पांडेय को पार्टी से निष्कासित करने की शिफारिश की है। शहर कांग्रेस ने कोतवाली थाने श्री पांडेय द्वारा दिए गए बयान को अनुशासनहीनता माना है। यह प्रस्ताव गुरुवार को हुई कार्यकारणी की मीटिंग में लिया गया।

गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी की मीटिंग हुई तो शैलेश पांडेय द्वारा दिया गया बयान छाया रहा। लोगों का कहना था कि पंकज सिंह कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं उन्हें लेकर किसी तरह की बात नहीं है। लेकिन कांग्रेश पार्टी के विधायक होने के बावजूद शैलेश पांडे ने जिस तरह इस मामले में बयान दिया है वह आपत्तिजनक है और इस पर कार्यवाही होनी चाहिए। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी ने प्रस्ताव पारित किया कि इस मामले में विधायक शैलेश पांडे के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए। इस तरह की सिफ़ारिश के साथ प्रस्ताव पारित किया गया है। इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक, महापौर रामशरण यादव ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान ,कांग्रेस प्रवक्ता अभय नारायण राय ,राजेंद्र शुक्ला, नरेंद्र बोलर सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे । बैठक में कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ ही पार्षद और जिला पंचायत सदस्यों को भी आमंत्रित किया गया था। बुधवार को हुए घटनाक्रम के सिलसिले में शहर कांग्रेस की यह बड़ी कार्यवाही मानी जा रही है । यह प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा । उनकी ओर से किस तरह की कार्यवाही की जाती है यह आने वाले समय में ही सामने आ सकता है।
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता पंकज सिंह के साथ सिम्स में हुए कथित विवाद को लेकर कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे की अगुवाई में बुधवार को कोतवाली थाने का घेराव किया गया था। इस दौरान नारेबाजी भी की गई थी। साथ ही संवाददाताओं के सामने शैलेश पांडे ने यह सवाल किया था कि हम हम लोग टी.एस. सिंहदेव के आदमी है। इसलिए चुन-चुन कर पुलिस हमें ठोंक रही है। उन्होंने यह भी कहा था कि ऊपर के निर्देश पर इस तरह की अन्यायपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। उनके इस बयान की व्यापक प्रतिक्रिया हुई थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
