बिलासपर। स्काई हॉस्पिटल के डायरेक्टर का अपहरण करने वाले पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से पकड़ा गया है। ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद आरोपियों को बिलासपर लाया जा रहा है।


स्काई हॉस्पिटल सरकंडा बिलासपुर के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी सूर्या विहार रोड बिलासपुर का दिनांक 19 सितंबर 21 की शाम करीब 4-5 बजे अपने फोर्ड फिगो कार क्रमांक सीजी 10 AJ 1606 में बिना बताए कहीं चले गए थे रात्रि करीब 7:00 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रदीप अग्रवाल के वाहन कार में आकर उनके चेक बुक को अस्पताल के स्टाफ से मांग के ले गया है तथा प्रदीप अग्रवाल वापस नहीं आए और उनका मोबाइल बंद हो गया था सूचना पर थाना सरकंडा में गुम इंसान क्रमांक 175/ 21 कायम कर जांच पर लिया गया थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया को दी गई जो वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र पता तलाश करने के संबंध में निर्देश देकर थाना सरकंडा एवं साइबर सेल की अधिकारियों की अलग अलग टीम तैयार कर पता तलाश में लगाया गया , पता तलाश के दौरान टीम द्वारा अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा का बारीकी से अवलोकन किया गया तथा अस्पताल के अधिकारी कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ किया गया तथा उनके व्यवसाय से संबंधित पूर्व लेनदेन संबंधी विवाद की जानकारी हासिल की गई जिसमें पूर्व में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शैलेंद्र मसीह डॉक्टर मोहम्मद आरिफ एवं टेक्नीशियन फिरोज खान के द्वारा प्रदीप अग्रवाल के साथ पैसे की लेनदेन की बात पर विवाद होने की जानकारी प्राप्त हुई तथा मोहम्मद आरिफ एवं फिरोज खान को मूलतः मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले होने की जानकारी प्राप्त होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा द्वारा तत्काल टीम संभावित स्थल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश रवाना किया गया जो मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर के सभी पांच आरोपी शैलेंद्र मशीह, मोहम्मद आरिफ, फिरोज, रिजवान ,एवं एक अन्य आरिफ को मुरादाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर ली है जिन्हें ट्रांजिट रिमांड लेकर विधिवत बिलासपुर लाया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 3, 2026मां ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, पहले गला घोंटा, फिर कीटनाशक पिलाया, इसके बाद फांसी पर लटका दिया
बिलासपुरJuly 3, 2026छात्रा ने की प्रोफेसर की कुटाई, मंगेतर के साथ पहुंची थी कालेज, कारण जानकर रह जाएंगे दंग …
बिलासपुरJuly 3, 2026सलका नवागांव के सहकारी समिति में किया गया वृक्षारोपण
बिलासपुरJuly 2, 2026खेत समतल करने के नाम पर 9 लाख की ठगी, 6 गिरफ्तार, बकरी चोरी में भी है आरोपी
