बिलासपुर। स्काई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ प्रदीप अग्रवाल के अपहरण मामले में सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपियों को बिलासपुर लाया जा रहा है। इस बीच IG रतनलाल डांगी ने पुलिस की टीम के लिए 30 हजार रुपए पुरस्कार देने का एलान कर दिया है। साथ ही इंद्र धनुष पुरस्कार के लिए प्रस्ताव भेजने की बात एसएसपी दीपक झा ने की है।


बिलासागुड़ी में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसएसपी दीपक झा ने बताया कि स्काई हॉस्पिटल सरकंडा के डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल पिता प्रमोद अग्रवाल उम्र 42 वर्ष निवासी सूर्या विहार रोड बिलासपुर का 19 सितंबर 21 की शाम करीब 4-5 बजे अपने फोर्ड फिगो कार क्रमांक सीजी 10 AJ 1606 में बिना बताए कहीं चले जाने की रिपोर्ट हॉस्पिटल स्टाफ राकेश गर्ग द्वारा सरकंडा थाना में दर्ज़ कराई गई। रात्रि करीब 7 बजे एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा डायरेक्टर प्रदीप अग्रवाल के कार में आकर उनके चेक बुक को अस्पताल के स्टाफ से मांग के ले गया इसके बाद डॉ प्रदीप अग्रवाल वापस नहीं आए और उनका मोबाइल भी बंद हो गया।सूचना पर थाना सरकंडा में गुम इंसान क्रमांक 175/ 21 कायम कर जांच पर लिया गया। थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया को दी गई। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा तत्काल थाना प्रभारी को स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र गुम इंसान की पता तलाश करने के संबंध में निर्देश दिया। थाना सरकंडा एवं साइबर सेल की अधिकारियों की अलग अलग टीम तैयार कर पता तलाश में लगाया गया, पता तलाश के दौरान टीम द्वारा अस्पताल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो का बारीकी से अवलोकन किया गया। अस्पताल के 30 अधिकारी कर्मचारियों से बारीकी से पूछताछ किया गया तथा गुम इंसान के व्यवसाय से संबंधित पूर्व लेनदेन संबंधी विवाद की जानकारी हासिल की गई। जिसमें पूर्व में अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर शैलेंद्र मसीह, डॉक्टर मोहम्मद आरिफ एवं टेक्नीशियन फिरोज खान के द्वारा प्रदीप अग्रवाल के साथ पैसे की लेनदेन की बात पर विवाद होने की जानकारी प्राप्त हुई। मोहम्मद आरिफ एवं फिरोज खान को मूलतः मुरादाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। श्री झा ने तत्काल एक टीम संभावित स्थल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश रवाना किया जो मुरादाबाद उत्तर प्रदेश में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर सभी पांच आरोपी शैलेंद्र मशीह , मोहम्मद आरिफ, फिरोज, रिजवान ,एवं एक अन्य ड्राइवर आरिफ को मुरादाबाद,उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर ली गई है। जिन्हें ट्रांजिट रिमांड लेकर विधिवत बिलासपुर लाया जा रहा है।
00 500 सीसी टीवी कमरे का किया अवलोकन को बिलासपुर पुलिस ने अवलोकन किया, कड़ी से कड़ी जोड़ी गई.
00 छ. ग़., मध्य प्रदेश, उ. प्र. के रास्तो के CCTV कैमरा का अवलोकन किया गया
00 सरकंडा पुलिस व साइबर सेल द्वारा लगातार तीन दिन 24 घण्टे निरंतर निगाह रखा गया.
00 बिलासपुर पुलिस के ऑपरेशन साइबर क्लीन अभियान की अगली सफलता
00 दो कार जप्त
1. हौंडा कार
2. एर्टिगा कार
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 3, 2026अब ड्रोन कैमरा से होगा OHE तार का निरीक्षण, सैकड़ों ट्रेन निरस्त फिर भी 12 प्रतिशत बढ़े यात्री
बिलासपुरApril 3, 2026मैरिज ब्यूरो बना ठगी का अड्डा, 4 गिरफ्तार, 10 कंप्यूटर, 70 मोबाइल और 20 हजार रुपये नगद जप्त
बिलासपुरApril 3, 2026धान खरीदी केन्द्र गतौरा में 29 लाख का गबन, प्रबंधक, सोसायटी अध्यक्ष और कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
बिलासपुरApril 2, 2026घातक हथियार अड़ाकर लूट का प्रयास, 2 आरोपी गिरफ्तार, गांव वालों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भाग गए
