खेल प्रतिभाओं की कमी नही, खेलों को बढ़ावा देने उद्योग समूह आगे आएं- बघेल, 4 खेलो के लिए आवासीय खेल अकादमी का शुभारंभ

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीआर यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में विभिन्न खेल सुविधाओ के विकास के लिए 42 करोड़ के कार्यो का वर्चुअली लोकार्पण और भूमि पूजन किया। इसके साथ ही हाॅकी, तीरंदाजी, एथेलेटिक के आवासीय अकादमी और बालिकाओ के लिए आवासीय कबड्डी अकादमी का शुभारंभ किया गया।

बिलासपुर के राज्य खेल परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम बहतराई में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में खेल प्रतिभाओ की कोई कमी नही है। खेल के संस्कार यहां पहले से मौजूद है। खेल के अधोसंरचना विकास मे राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होने छ.ग में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उद्योग समूहो का आगे आने का आव्हान किया। उन्हांेने कहा कि बड़े शहरो के साथ-साथ छोटे शहरो मे भी खेल सुविधाओ के विस्तार पर ध्यान देना होगा, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओ को इसका लाभ मिले। श्री बघेल ने कहा कि राज्य सरकार खेल सुविधाओ के लिए कोई कमी नही होने देगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य पुराने खेल संस्कार को पुर्नजीवित करने के लिए युवा मितान क्लबो का गठन किया जा रहा है। इसके माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओ मे नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। राज्य मे खेल क्षेत्र में जो भी उपलब्धियां हासिल हुई है उसके लिए खेल संघ और खिलाड़ी बधाई के पात्र है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिलासपुर मे स्थापित हाॅकी, तीरंदाजी, एथेलेटिक कबड्डी खेल अकादमी के लिए खिलाड़ियो का चयन आगामी 12,13,14 अक्टूबर को किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और खेल समूह के पदाधिकारी के साथ किया वर्चुअल संवाद
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ हाकी संघ के सचिव मनीष श्रीवास्तव और छ.ग. तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री कैलाश मुरारका सहित तीरंदाजी के खिलाड़ी नवीन कुमार पोर्ते और कोच इतवारी राज से वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने ग्राम शिवतराई में तीरंदाजी गतिविधियों की जानकारी ली। कोच ने बताया कि छत्तीसगढ़ बनने के बाद ग्राम शिवतराई के तीरंदाज बच्चों ने राज्य के लिए पहला मेडल प्राप्त किया था। अब तक 185 मेडल यहां के तीरंदाजों ने प्राप्त किए है। हाॅकी खिलाड़ी ओम गुप्ता ने अंतराष्ट्रीय मैदान की सुविधा मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार माना।

कार्यक्रम में वर्चुअली आभार प्रदर्शन खेल विभाग की संचालक श्रीमती श्वेता सिन्हा ने दिया। बहतराई स्टेडियम के कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, नगर निगम महापौर श्री रामशरण यादव, सभापति श्री शेख नजरूद्दीन, आईजी श्री रतनलाल डांगी, कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर, पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार झा सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी उपस्थित थे।

00 आवासीय खेल अकादमी की शुरूआत
कार्यक्रम की वर्चुअली अध्यक्षता करते हुए खेल मंत्री श्री उमेश पटेल ने कहा कि छ.ग. में खिलाड़ियों के प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। छ.ग. में स्थापित खेल संरचना का पूरा उपयोग खिलाड़ी करे इसको ध्यान में रखते हुए खेल अकादमी चालू किए गए है। राज्य मे पहली बार आवासीय खेल अकादमी की शुरूआत हो रही है जहां खिलाड़ियो को प्रशिक्षित करेंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *