बिलासपुर। राजधानी में आबकारी विभाग ने एक नकली शराब बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामार करवाई की है। विभाग ने यहां से 40 पेटी नकली शराब के साथ बड़ी संख्या में खाली बोतल, रैपर और मशीन जब्त किया गया है।


राजधानी में नकली शराब बनाने का गोरखधंधा चल रहा था। गरीब तपके के लोगों में लोकप्रिय गोवा ब्रांड की शराब बनाने वाली अवैध फैक्ट्री पर आज आबकारी विभाग ने छापा मारकर बड़ा खुलासा किया है। इस छापामार कार्रवाई के दौरान फैक्ट्री से बड़ी तादाद में नकली शराब का जखीरा बरामद किया गया है, वहीं शराब बनाने की मशीन, खाली बोतल, कॉक, कंपनियों के रैपर बरामद किए गए हैं। इस मामले में फिलहाल इस बात का ही खुलासा हो पाया है कि राजधानी के विधानसभा रोड पर स्थित नरदहा में यह अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी, जहां पर अवैध शराब बनाने, बॉटलिंग, रैपरिंग का काम किया जाता था, इसके बाद इसकी सप्लाई की जाती थी। छापे में 40 पेटी नकली शराब मिली है। मौके से पांच लीटर ओपी भी बरामद किया गया है। पकड़े गए शराब की कीमत ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। मौके से एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है। इसके अलावा सतनाम सिंह एक ब्यक्ति को पकड़ा गया है। आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम की इस कार्रवाई में पुलिस ने फैक्ट्री से खाली बोतल, ढक्कन आदि भी बरामद किए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
