बिलासपुर। आबकारी विभाग ने एक बार फिर से अवैध तरीके से शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बिल्हा के पचपेड़ी में छापामार करवाई कर 102 लीटर शराब और 3 हजार किलो महुआ लहान जब्त किया है।


कलेक्टर सारांश मित्तर के निर्देश पर बिलासपुर जिले में अवैध मदिरा निर्माण, धारण , परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त आबकारी श्रीमती नीतू नोतानी ठाकुर के मार्गदर्शन में की गई कार्यवाही में 26 सितंबर 2021 को ज़िला बिलासपुर के ग्राम बेल्हा थाना पचपेड़ी मे 03 प्रकरण बनाए गए और 102 लीटर महुवा शराब एवं 3075 किलोग्राम महुवा लहान जप्त किया गया। इस करवाई के बाद आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क , (च) 34 (2) 59 (क) के अंतर्गत कार्यवाही की गई। शराब का अवैध कारोबार करने वाले भी पिछले कुछ महीनों से होशियार हो गए है। अवैध शराब और महुआ लहान को ऐसे स्थान पर रखते है कि पकड़ाने पर उनके खिलाफ कोई करवाई न बन पाए। ऐसे लोग घर से दूर किसी तालाब, डबरी या नदी-नालों में सबको छुपाकर रखते है। जब आबकारी विभाग की करवाई होती है तो कोई बताने के लिए तैयार नहीं होते की शराब कौन बना रहा है या महुआ लहान किसका है। लिहाजा विभाग को लावारिश केस बनाकर जब्ती करना पड़ रहा है। नए मामले में भी आबकारी विभाग कोई आरोपी नही बना पाए।
इस कार्यवाही में सहायक ज़िला आबकारी अधिकारी एस. के. द्विवेदी उपनिरीक्षकों में आशीष सिंह, आनंद वर्मा, रमेश दुबे एवं स्टाफ़ में मूलचंद कौशिक, तुलेश्वर राठैर , राजेश पांडे, शुभम रजक, राजेश्वर निषाद, संजय गुप्ता, घनश्याम राठौर इत्यादि सम्मिलित रहे !

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
