गणेश पंडाल में बवाल, एक की हत्या 3 घायल, 1 नाबालिग समेत 13 गिरफ्तार

बिलासपुर। गणेश पंडाल में बाजा बजाने की बात को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या के बाद पुलिस ने एक नाबालिग समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त डंडा, छुरी और कुल्हाडी को पुलिस ने जप्त किया है।

मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि गतौरा जनकपहरी निवासी विद्याकांत राठौर पिता रामायण राठौर ने मस्तुरी थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20.09.2026 की रात्रि 10.30 बजे गणेश पण्डाल के पास बैठा था। अचानक लड़ाई झगड़े की आवाज आयी तो जाकर देखा तो शैलेष कुमार राठौर ऊर्फ राज, रवि राठौर ब्यास नारायण को बोधी राम राठौर, दिलीप कुमार राठौर, दीपक कुमार राठौर, सूरज कुमार राठौर, रोहित कुमार राठौर, शंकर कुमार राठौर, आकाश राठौर, आर्यन राठौर, लालू राठौर, रवि कुमार राठौर, राजा राठौर, सोनू राठौर व अन्य सभी मिलकर मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने धमकी दे रहे थे। तुम लोगो को आज नहीं छोडेंगे कहते हुए पुरी डंडा, फरसा, राफ्टर से लगातार हमला कर दिये, जिससे विक्रम राठौर, लक्की राठौर ऊर्फ विकास व्यास नारायण, शैलेष राठौर, रवि कुमार राठौर को गंभीर चोटे आयी। घटना का बीच बचाव करने के लिए मैं, विक्रम राठौर और लक्की राठौर गये तो हमारे साथ भी मारपीट किये है। घायल हुए सभी लोगों को ईलाज के लिए प्रायवेट वाहन से सिम्स अस्पताल बिलासपुर में ले जाकर भर्ती किये है। जहां डाक्टर ने चेक करके बताया कि ब्यास नारायण, रवि राठौर विकास विक्रम को गंभीर चोटें आई है। शैलेष राठौर ऊर्फ राज को मृत घोषित कर दिया। सभी आरोपियों ने एक राय होकर लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी, फरसा, छुरी, राफ्टर धारदार हथियार से लैस होकर प्राण घातक हमला कर हत्या किया गया है। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
मस्तूरी पुलिस ने सभी आरोपियो को हिरासत में लेकर पूछताछ कर बयान लिया जो घटना दिनांक और समय में अपराध करना स्वीकार किया। आरोपियो द्वारा घटना में प्रयुक्त डंडा, लोहे का छुरी, लोहे का कुल्हाडी को पेश करने पर जप्त किया गया है। आरोपियों को 21.09.2026 को विधिवत गिरफ्‌तार किया गया और आज 22.09.2026 को न्यायिक रिमाण्ड भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम :-
01 बोधीराम राठौर पिता स्व. लक्ष्मण राठौर उम्र 75 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर
02. संतोष राठौर पिता भुवन राठौर उम्र 47 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर जिला जांजगीर-चांपा
03. दिलीप कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 45 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी
04. दीपक कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 42 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
05. आकाश राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 19 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर
06. शंकर राठौर उर्फ नंदू पिता बोधीराम राठौर उम्र 33 वर्ष, निवासी गतौरा, थाना मस्तूरी
07 आकाश राठौरं उर्फ मोनू पिता दीपक कुमार उम्र 19 वर्ष निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी
08. सुरज कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 40 वर्ष, निवासी जनक पहरी गतौरा, थाना मस्तूरी
09. रोहित कुमार राठौर पिता बोधीराम राठौर उम्र 36 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी थाना मस्तूरी
10. सुनील उर्फ राजा राठौर पिता स्व. मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
11 प्रकाश उर्फ लालू राठौर पिता संतोष राठौर उम्र 23 वर्ष, निवासी खोखरा दर्रीपारा, थाना जांजगीर
12. रवि कुमार राठौर पिता स्व मनोज कुमार उम्र 25 वर्ष, निवासी गतौरा जनक पहरी, थाना मस्तूरी
13.आयुष राठौर पिता दिलीप राठौर उम्र 21 वर्ष निवासी सारागांव, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा
14  विधि से संघर्षरत बालक एक

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *