रायपुर। कर्मचारी चयन आयोग द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक अभ्यार्थी 25 नवम्बर 2021 तक आयोग की वेबसाइट www.ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 28 नवम्बर 2021 निर्धारित की गई है। यह परीक्षा आगामी वर्ष 2022 के माह जनवरी-फरवरी में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में ’ऑनलाइन’ आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 100 रूपए देय होगा। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन भीम यूपीआई, नेट बैंकिंग, वीजा, मास्टर कार्ड, क्रेडिट का डेबिड कार्ड से किया जा सकता है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक की शाखाओं में एसबीआई चालान जनरेट करके भी शुल्क का भुगतान कर सकते है। महिला उम्मीदवारों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग व्यक्तियों और आरक्षण के लिए पात्र पूर्व सैनिकों के संबंधित उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इस भर्ती अभियान (SSC Recruitment 2021) के माघ्यम से कुल 3,261 रिक्तियों को भरा जाएगा।
00 कौन कर सकता है आवेदन ?
एसएससी चरण 9 भर्ती अभियान में तीनों लेवल मैट्रिक (10th pass), इंटरमीडिएट (12th pass) और ग्रेजुएट लेवल के पदों पर भर्ती निकाली गई है। किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं, 12वीं और यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता की पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर विजिट कर सकते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 19, 2026पचपेड़ी में बलवा, प्राणघातक हमला करने वाले 2 नाबालिग समेत 9 गिरफ्तार, मोटरसाइकल से टकराने के बाद किया था हमला
बिलासपुरMay 19, 202690 किलो गांजा से साथ 8 महिलाएं गिरफ्तार, ऑटो में भरकर ले जा रहे थे मटियारी
बिलासपुरMay 18, 2026फार्म हाउस में पुलिस का छापा, फड़ संचालक समेत 8 जुआरी गिरफ्तार, लाखों के नगदी समेत चारपहिया जप्त
बिलासपुरMay 17, 20262 पत्थरबाज गिरफ्तार, सड़क में दौड़ने वाले वाहनों पर फेंकते थे ईंट और पत्थर
