धमतरी। दो बेटों ने मिलकर अपने ही बाप की हत्या कर दी है। हत्या करने बाद लाश तालाब में फेंक दिया। बाप शराब पीने का आदि था। घटना के दौरान अपने दोनों बेटों से मारपीट करने शुरू कर दिया। तब बेटों ने भी उसे हाथ पहने कड़ा और ईंट से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार जोरातराई के अशोक साहू जो कि गांव का पंच है, शराब पीने का आदी था। उसकी इस आदत से दोनों बेटे परेशान थे। दोनो बेटों ने अपने पिता को जान से मार डाला। पुलिस ने दोनों बेटों के गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बेटे 20-22 साल के हैं और रायपुर में ट्रक मैकेनिक का काम करते हैं। आज सुबह मृतक ने शराब के नशे में अपनी बाइक में तोड़-फोड़ की थी। बेटों के समझाने पर उन्हें ही मारने लगा। लड़ते लड़ते घर के सामने तालाब तक चले गए। आखिर में बेटों ने अपने बाप की मारपीट का जवाब देना शुरू किया। ईंट और हाथ मे पहने कड़े से इतना मारा की उसकी मौत हो गई। इसके बाद बेटों ने मिलकर लाश को तालाब में फेंक दिया। बाद में पुलिस को सूचना मिली तब आरोपी बेटे गांव में ही थे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 2, 2026खनिज विभाग की कार्रवाई में पहली बार 1 साल कारावास की सजा, 66 मामलों में हुई है FIR, और लोग भी जा सकते है जेल
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
