बिलासपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुबोध हरितवाल का कहना है कि कांग्रेस योग्य प्रवक्ताओं की तलाश कर रही है। इसके लिए “यंग इंडिया के बोल” कार्यक्रम चलाकर ऐसे युवाओं की तलाश करेगी जिसमें मुद्दों की अच्छी समझ हो, उसकी भाषा शैली बेहतर हो और मीडिया से बेहतर तालमेल बना सके। इसके लिए कांग्रेस विचारधारा का होना अनिवार्य शर्त है।

अब युवा कांग्रेस द्वारा भाषण प्रतियोगिता के द्वारा भविष्य के वक्ताओं की खोज करने का काम कर रही हैं। 2020 में भी यंग इंडिया के बोल के माध्यम से पूरे देश से प्रतिभागी चुन कर आये थे। जिन्हें अलग अलग स्तर पर पार्टी ने प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। उन्हीं में से कुछ लोग आज राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर भी है। यंग इंडिया के बोल कार्यक्रम के माध्यम से जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के प्रवक्ता का चयन करेंगे।हरितवाल ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि प्रतियोगिता के पहले चरण में गूगल फॉर्म के माध्यम से प्रतिभागियों की जानकारी इकट्ठा की जाएगी। जिसकी आखिरी तारीख 1 अक्टूबर है। दूसरे चरण में अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में जिला स्तर पर प्रतिभागियों को बुलाकर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमे चयनित होने वाले पहले 5 लोगो को जिला प्रवक्ता तत्काल नियुक्त किया जाएगा। दूसरे चरण में अक्टूबर के द्वितीय सप्ताह में जिला स्तर पर विजयी प्रतिभागियों की प्रदेश स्तर पर फिर से भाषण प्रतियोगिता होगी।
चयनित 5 प्रतिभागियों को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। पूरे देश के हर प्रदेश से चयनित होने वाले 5-5 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 14 नवम्बर को नई दिल्ली में हिस्सा लेंगे। जिसमे चयनित होने वाला को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया जाएगा। आज प्रेस कान्फ्रेस के दौरान युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री, एन एस यू आई कार्यकारी जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह , उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
