बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने दो युवकों से 4 किलो 650 ग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की कीमत 1 लाख 85 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया है।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 26 सितंबर को अशोकनगर बीट के आरक्षक बलवीर सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीडी 0217 में दो व्यक्ति सवार होकर मादक पदार्थ गांजा बैग में भरकर अशोक नगर सरकंडा की ओर बिक्री करने आ रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक परिवेश तिवारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया को जानकारी देकर आरोपियों की घेराबंदी के लिए थाने से टीम रवाना किया। टीम ने अशोकनगर स्थित डीएलएस कॉलेज के सामने घेराबंदी कर पलसर मोटरसाइकिल सवार दो आरोपियों को पिट्ठू बैग में गांजा परिवहन करते पकड़ लिया। आरोपियों से पूछताछ करने पर अपना नाम आयुष रजक एवं करण यादव निवासी तेलीपारा बिलासपुर के रहने वाला बताया और तखतपुर के दो व्यक्तियों द्वारा गांजा बिक्री हेतु उन्हें देना बताए। जिसके आधार पर तखतपुर के दोनों व्यक्तियों की भी लगातार तलाश की जा रही है। जो घटना के बाद से फरार हो गए है। आरोपियों के पास से जप्त गांजा का वजन 4 किलो 650 ग्राम कीमत करीब ₹1 लाख 8500 रुपए है तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल एवं आरोपियों के दोनों मोबाइल जप्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
00 रोपियों के नाम
1आयुष रजक पिता बालेंद्र रजक उम्र 27 वर्ष निवासी दरबार लाज के पास तेलीपारा बिलासपुर एवं
2 अमर सिंह ठाकुर पिता राजू सिंह ठाकुर 25 वर्ष दरबार लाज तेलीपारा बिलासपुर
आरोपियों की गिरफ्तारी में निरीक्षक परिवेश तिवारी, उपनिरीक्षक एच आर यदु, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत आदित्य ,प्रधान आरक्षक चंद्रकांत ,आरक्षक बलवीर सिंह, विवेक राय ,सत्य प्रकाश पाटले, भागवत चंद्राकर, लगन खांडेकर, मुकेश शर्मा, मनोज साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
