बिलासपुर। जोरापारा के निवासियों ने महापौर के घर पहुंचकर महापौर और सभापति का सम्मान किया। मोहल्ले के लोग इस बात से गदगद है कि एक अदद नाली ने उनकी सबसे बड़ी समस्या दूर कर दी। 15 साल के शासनकाल में भाजपा के किसी नेता को यह उपलब्धि नहीं मिल सका जबकि पूरे कार्यकाल में वो नाली और डिवाइडर ही बनाते रहे।

प्रदेश में 15 साल भाजपा की सरकार थी और इतने ही साल शहर के विधायक रहे अमर अग्रवाल मंत्री रहे। लेकिन कभी किसी मोहल्ले के नागरिक उनकी समस्या दूर होने पर खुश होकर मंत्री का सम्मान करने नागरिक उनका सम्मान करने नही पहुंचे। सालों तक मंत्री रहे अमर अग्रवाल का न तो सीवरेज बनाने के लिए सम्मान किया गया और न ही जल आवर्धन योजना के तहत शहर में 17 ओव्हरहेड टंकी बनाने के लिए सम्मान मिला। लेकिन महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरुद्दीन ने यह अवसर पद पाने के डेढ़ साल में ही पा लिया। सरकंड़ा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 63 जोरापारा में बारिश के कारण सड़क पर पानी भर जाता था। नालियों का पानी भी नहीं निकल पाता था। ऐसे में समस्या को लेकर वार्ड पार्षद माधूरी पूर्णचंद और वहां के रहवासी महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन के पास पहुंचे और समस्या बताई। जिसके बाद मेयर यादव ने इस वार्ड में 1० लाख रूपये की लागत से नाली का निर्माण कराया। नाली बनने के बाद बारिश की पानी का निस्तारी आसानी से होने लगा। जिसके बाद वार्डवासियों को बारिश के दिनों में पहले जो समस्या हो रही थी उससे निजात मिली है। ऐसे में रविवार को वार्ड पार्षद माधूरी पूर्णचंद सहित वार्ड के नागरिको ने महापौर रामशरण यादव और सभापति शेख नजीरूद्दीन को शिव पार्वती मूर्ति भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
