बिलासपुर। शहर के सरकंडा और दयालबंद मुक्तिधाम में विद्युत शवदाह गृह का निर्माण लगभग पूरा कर लिया गया है। निगम के मुताबिक आने वाले सप्ताह में लुधियाना से इंजीनियर आकर इसे टेस्ट करेंगे और इसे शुरू कर दिया जाएगा।


मंगलवार को मेयर यादव ने मुक्तिधाम में लगने वाले विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया जहां महापौर रामशरण यादव ने बताया कि दोनों मुक्तिधाम के लिए 49-49 लाख रुपये से विद्युत शवदाह गृह के लिए जरूरी उपकरण खरीदे गए हैं। एसईसीएल ने अपने सीएसआर मद से यह राशि उपलब्ध कराई है। लगभग एक महीने पहले लुधियाना से इन उपकरणों को लाकर दोनों मुक्तिधाम में रखा गया था। इसके बाद लुधियाना से ही पहुंचे इंजीनियर के साथ नगर निगम के इंजीनियर इसे इंस्टाल करने के काम में जुट गए। वहीं अब दोनों जगहों पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण 100 प्रतिशत हो चुका है। महापौर ने बताया कि शहर में विद्युत शवदाह गृह की लगातार मांग की जा रही थी। मालूम हो कि हालिया समय में पर्यावरण हितैषी तकनीक के रूप में विद्युत शवदाह गृह का चलन बढ़ा है और कोविड संक्रमग काल में बड़ी संख्या में मौत होने पर इसकी जरूरत महसूस हो रही थी। वहीं अब इस शवदाह गृह के शुरू होने के बाद लावारिश शव के साथ ऐसे लोग जो आर्थिक अभाव में अंतिम संस्कार नहीं कर सकते हैं, उनके शव को अंतिम संस्कार शहदाह गृह में किया जा सकेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
बिलासपुरAugust 7, 2026चैन पुलिंग को लेकर रेल प्रबंधन हुआ सख्त, चार महीने में ही 667 मामले दर्ज, वसूल चुके है 3 लाख से ज्यादा का जुर्माना
